चाईबासा में मध्याह्न भोजन योजना पर DC सख्त, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय संचालन-सह-अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक हुई। DC मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले के स्कूलों में मध्याह्न भोजन की

मध्याह्न भोजन

अपनी भाषा में पढ़ें

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय संचालन-सह-अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक हुई। DC मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले के स्कूलों में मध्याह्न भोजन की व्यवस्था, बच्चों की उपस्थिति, भोजन की गुणवत्ता और स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की गई। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, बीपीओ, बीआरपी, सीआरपी सहित संबंधित कर्मियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान DC ने स्पष्ट कहा कि मध्याह्न भोजन योजना में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Read More : गिरिडीह के प्रवासी मजदूर की विशाखापट्टनम में संदिग्ध मौत, परिवार में मातम

मेन्यू और भोजन की गुणवत्ता पर विशेष जोर

DC मनीष कुमार ने कहा कि मध्याह्न भोजन योजना बच्चों के पोषण और शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण योजना है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के साथ स्कूलों में उनकी नियमित उपस्थिति बढ़ाना है। उन्होंने सभी विद्यालयों में निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन तैयार कराने का निर्देश दिया। साथ ही भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई के मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने को कहा।

गलत SMS रिपोर्टिंग पर तय होगी जवाबदेही

बैठक में विद्यार्थियों की वास्तविक दैनिक उपस्थिति के आधार पर एसएमएस रिपोर्टिंग की व्यवस्था पर विशेष चर्चा हुई। DC ने निर्देश दिया कि प्रत्येक विद्यालय में प्रतिदिन मध्याह्न भोजन करने वाले बच्चों की सही संख्या एसएमएस के माध्यम से दर्ज की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गलत आंकड़े देने या रिपोर्टिंग में लापरवाही बरतने पर संबंधित विद्यालय प्रधान की जवाबदेही तय की जाएगी। इसके अलावा बीईईओ को नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण कर मध्याह्न भोजन व्यवस्था की निगरानी करने का निर्देश दिया।

तिथि भोज और बच्चों के स्वास्थ्य की भी हुई समीक्षा

DC ने विद्यालयों में आयोजित तिथि भोज की भी समीक्षा की। उन्होंने इसे विद्यालय और समुदाय के बीच सहभागिता बढ़ाने वाली अच्छी पहल बताते हुए ऐसे आयोजनों में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की स्थिति पर चर्चा करते हुए उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच कराने का निर्देश दिया। साथ ही निर्धारित प्रावधानों के अनुसार विद्यार्थियों को आयरन और फोलिक एसिड की गोलियां उपलब्ध कराने को कहा। DC ने शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग को आपसी समन्वय बनाकर बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त करने का निर्देश

बैठक में विद्यालयों में एलपीजी गैस, वजन और ऊंचाई मापने के उपकरण, पोषण वाटिका, रसोईघर, किचन शेड और पेयजल की उपलब्धता की भी समीक्षा हुई। DC ने जिन विद्यालयों में सुविधाओं की कमी है, वहां प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने स्कूलों में साफ-सफाई और मरम्मत कार्यों पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। इसके अलावा रसोइया-सह-सहायिकाओं को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिलाने और पात्र कर्मियों को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना से जोड़ने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *