गिरिडीह के प्रवासी मजदूर की विशाखापट्टनम में संदिग्ध मौत, परिवार में मातम

गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के बेको हरिजन टोला निवासी 22 वर्षीय प्रवासी मजदूर कैलाश कुमार घांसी की विशाखापट्टनम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह सुकर घांसी के पुत्र थे। गुरुवार शाम उनका शव संदिग्ध अवस्था में बरामद

प्रवासी मजदूर
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के बेको हरिजन टोला निवासी 22 वर्षीय प्रवासी मजदूर कैलाश कुमार घांसी की विशाखापट्टनम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह सुकर घांसी के पुत्र थे। गुरुवार शाम उनका शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ। घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों के अनुसार, कैलाश पिछले सोमवार से लापता थे। परिवार के लोग और परिचित लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। गुरुवार शाम शव मिलने के बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल उनकी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Read More : बाबूलाल मरांडी ने पत्रकार अभिषेक भारती की पिटाई का लगाया आरोप, HC से जांच की मांग

तीन साल से विशाखापट्टनम में कर रहे थे मजदूरी

बताया जाता है कि कैलाश कुमार घांसी पिछले तीन वर्षों से विशाखापट्टनम में रहकर मजदूरी कर रहे थे। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने और रोजी-रोटी कमाने के लिए वह अपने घर से दूर रहकर काम कर रहे थे। लेकिन उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजन इस घटना से सदमे में हैं। मृतक के चाचा रूपचंद घांसी ने स्थानीय ठेकेदार और संबंधित कंपनी से उचित मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि परिवार को इस मुश्किल समय में आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए।

समाजसेवी सिकंदर अली ने परिजनों से की मुलाकात

घटना की जानकारी मिलने पर प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले समाजसेवी सिकंदर अली मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली। सिकंदर अली ने इस दुख की घड़ी में परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। फिलहाल कैलाश की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही हो सकेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *