औरंगाबाद में ठेकेदार के पैतृक घर पर EOU की छापेमारी, पुलिस तैनात

औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद में शुक्रवार की सुबह EOU की टीम ने ऐसी दबिश दी कि इलाके में हड़कंप मच गया। दाउदनगर प्रखंड के शमशेरनगर गांव में ठेकेदार सुधीर कुमार पांडेय के पुश्तैनी घर पर EOU की टीम अचानक धमक पड़ी। सुबह करीब 8:45

EOU

अपनी भाषा में पढ़ें

औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद में शुक्रवार की सुबह EOU की टीम ने ऐसी दबिश दी कि इलाके में हड़कंप मच गया। दाउदनगर प्रखंड के शमशेरनगर गांव में ठेकेदार सुधीर कुमार पांडेय के पुश्तैनी घर पर EOU की टीम अचानक धमक पड़ी। सुबह करीब 8:45 बजे पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने पूरे मकान को चारों तरफ से घेर लिया और अंदर घुसकर तलाशी शुरू कर दी। छापेमारी के दौरान मौके पर दो मजिस्ट्रेट भी मौजूद हैं, जो पूरी कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं। घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है और किसी भी बाहरी आदमी को अंदर-बाहर आने-जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

Read More : MGM अस्पताल में युवक के शव की आंखों से छेड़छाड़ का आरोप, जांच की मांग

ठेकेदार सुधीर कुमार पांडेय के घर छापेमारी

EOU की छापेमारी सुधीर कुमार पांडेय (करीब 55 वर्ष) के पैतृक आवास पर चल रही है। बताया जाता है कि वह मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में रहते हैं और वहां ठेकेदारी का काम करते हैं। शुक्रवार सुबह EOU की टीम अचानक शमशेरनगर स्थित उनके आवास पर पहुंची। इसके बाद अधिकारियों ने घर के अंदर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

दो मजिस्ट्रेट की निगरानी में चल रही तलाशी

छापेमारी के दौरान दाउदनगर के अंचलाधिकारी सतीश कुमार सिंह और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी रिशु राज को मजिस्ट्रेट के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारियों की मौजूदगी में EOU के पदाधिकारी घर के अंदर दस्तावेजों और अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच कर रहे हैं। वहीं, किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आवास के बाहर पुलिस बल तैनात है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बाहरी लोगों के आने-जाने पर भी रोक लगा दी गई है।

छापेमारी की वजह अभी स्पष्ट नहीं

EOU की अचानक हुई कार्रवाई के बाद शमशेरनगर और आसपास के इलाकों में हलचल तेज हो गई है। स्थानीय लोगों के बीच भी यह जानने को लेकर उत्सुकता बनी हुई है कि आखिर आर्थिक अपराध इकाई ने ठेकेदार के आवास पर किस मामले में छापेमारी की है। फिलहाल EOU की टीम घर के अंदर दस्तावेजों और अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक किसी तरह की बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी और न ही छापेमारी के पीछे की वजह बताई गई थी। जांच पूरी होने और EOU की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह कार्रवाई किस मामले से जुड़ी है और तलाशी के दौरान टीम को क्या अहम सुराग मिले हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *