पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने हेमंत सोरेन की पीठ में छुरा भोंका, उनकी भाषा आदिवासी की नहीं हो सकती: डॉ. इरफान अंसारी

रांची: राज्य के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डाॅक्टर इरफान अंसारी ने विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही से पहले सीधा हमला भाजपा और पूर्व सीएम चंपाई सोरेन पर बोला है। उन्होंने कहा कि संशोधित एमएमडीआर लागू हुआ तो हम कहीं

मंत्री डाॅक्टर इरफान अंसारी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राज्य के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डाॅक्टर इरफान अंसारी ने  विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही से पहले सीधा हमला भाजपा और पूर्व सीएम चंपाई सोरेन पर बोला है। उन्होंने कहा कि संशोधित एमएमडीआर लागू हुआ तो हम कहीं के नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि आदिवासियों का झारखंड है, हम भाजपा के इशारे पर नहीं चलेंगे।

हम लोगों ने SIR के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है और ज्ञानेश कुमार को हर हाल में जाना होगा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को SIR और MMDR को लेकर बुलाये गए दो दिनों के विशेष सत्र के लिए बधाई देते हुए डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि कल हम लोगों ने SIR के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है और ज्ञानेश कुमार को हर हाल में जाना होगा।

‘बाबूलाल मरांडी और चंपाई सोरेन ने राज्य के लिए कुछ नहीं किया’

इरफान अंसारी ने कहा कि बाबूलाल मरांडी और चंपाई सोरेन को अनाप शनाप नहीं बोलना चाहिए। जब इनको राज्य को सजाने संवारने का मौका मिला तब उन्होंने राज्य के लिए कुछ भी नहीं किया और अब इस प्रकार की बाते कर रहे हैं।

डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि चंपाई सोरेन ने हेमंत सोरेन की पीठ में छुरा भाेंका है। यदि हेमंत सोरेन चाहते तो अपने भाई बसंत सोरेन या पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बना सकते थे लेकिन जब चंपाई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया तो उन्होंने क्या किया, यह सबको मालूम है।

भाजपा आदिवासी और मुसलमानों में फूट डाल रही हैः इरफान अंसारी

इरफान अंसारी ने कहा कि भोगनाडी में मुसलमानों ने कुर्बानी भी दी है। तब वहां पर हिन्दू-मुसलमान नहीं हुआ मगर अब ये लोग आदिवासी और मुसलमानों में फूट डाल रहे हैं, ये ढोंगी लोग हैं जो इस प्रकार की हरकते कर रहे हैं।

also read : झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र का दूसरा दिन: सदन के बाहर विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष का हंगामा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.