संविधान दिवस: कल झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी संविधान रक्षा मार्च

रांची: संविधान दिवस के अवसर पर कल गुरुवार को रांची में आयोजित होने वाले संविधान रक्षा मार्च की सफलता को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ. राजेश गुप्ता, अख्तर अली, राजीव नारायण प्रसाद, फिरोज रिजवी

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची:  संविधान दिवस के अवसर पर कल गुरुवार को रांची में आयोजित होने वाले संविधान रक्षा मार्च की सफलता को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ. राजेश गुप्ता, अख्तर अली, राजीव नारायण प्रसाद, फिरोज रिजवी मुन्ना, शहनाज खातून, रंजीत महतो सहित अन्य कांग्रेसजनों ने अंबेडकर चौक डोरंडा, हीनू एवं एजी मोड़ पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर आम नागरिकों से संविधान रक्षा मार्च में शामिल होने की अपील की।

also read : फिल्म रामायण पर रोक लगाने और विवादित अंश को हटाने को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में PIL

नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दूबे ने कहा कि देश का संविधान, लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाएं हमारी आजादी और अधिकारों की बुनियाद हैं। केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यशैली से इन संस्थाओं की स्वायत्तता एवं संवैधानिक मूल्यों पर खतरा उत्पन्न हो रहा है।
कांग्रेस पार्टी इन मूल्यों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को पूरे देश में संविधान रक्षा मार्च के माध्यम से लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का संदेश दिया जाएगा। रांची में मार्च की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

also read : छोटनी कुमारी ने महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है: डॉ दीपिका टोप्पो

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में मंत्री, विधायक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा-संगठनों एवं विभागों के अध्यक्ष सहित हजारों कांग्रेसजन इसमें शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा किसी एक राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता, समानता, न्याय और भाईचारे का आधार है। संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और आदर्शों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध है।
शहनाज खातून ने कहा कि संविधान ने महिलाओं को समानता, सम्मान और अधिकारों के साथ आगे बढ़ने का अवसर दिया है। संविधान सुरक्षित रहेगा तभी महिलाओं, गरीबों, वंचितों और कमजोर वर्गों के अधिकार भी सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने महिलाओं से भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *