फिल्म रामायण पर रोक लगाने और विवादित अंश को हटाने को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में PIL

रांची: झारखंड हाईकोर्ट में नितेश तिवारी के निर्देशन पर बनी फिल्म रामायण पर रोक लगाने और उसके विवादित अंश को हटाने को लेकर जनहित याचिका दाखिल की गई है। यह याचिका संतोष कुमार की ओर से अधिवक्ता संतोष कुमार सोनी ने दाखिल की है।

हाईकोर्ट
झारखंड हाईकोर्ट

अपनी भाषा में पढ़ें

 रांची: झारखंड हाईकोर्ट में नितेश तिवारी के निर्देशन पर बनी फिल्म रामायण पर रोक लगाने और उसके विवादित अंश को हटाने को लेकर जनहित याचिका दाखिल की गई है। यह याचिका संतोष कुमार की ओर से अधिवक्ता संतोष कुमार सोनी ने दाखिल की है। याचिका में कहा गया है कि रामायण फिल्म में कई विवादित दृश्य दिखाए गए हैं। उन्होंने विवादत अंश को हटाकर फिल्म प्रदर्शित करने की मांग की। साथ ही यह भी मांग की कि जब तक विवादित अंश को नहीं हटाया जाता है, तब तक फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए।

हिस्सा अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को देने की भी अपील की गई है। प्रार्थी के अधिवक्ता संतोष कुमार सोनी ने बताया कि फिल्म रामायण में महारानी कैकेयी द्वारा राजा दशरथ से मांगे गए वरदान के तहत भगवान राम को 14 साल के वनवास और भरत को राजगद्दी मिलने के प्रसंग में लक्ष्मण का जो व्यवहार फिल्म में दिखाया गया है, वह रघुकुल की मर्यादा और रीति के अनुकूल नहीं है।

वहीं लक्ष्मण द्वारा सूर्पणखा की नाक काटे जाने के दृश्य पर माता सीता द्वारा विरोध जताए जाने को भी याचिका में अतार्किक और गलत बताया गया है। भगवना राम द्वारा भी सूर्पणखा की नाक काटने के कृत्य को गलत ठहरना और भगवान राम, माता सीता तथा लक्ष्मण को भागते दिखाना अनुचित है। कहा गया कि रामायण में कहीं भी भगवान राम को भागते हुए नहीं दिखाया गया है, बल्कि उन्होंने एक साहसी योद्धा की तरह सबसे आगे रहकर युद्ध किया था।

फिल्म के एक दृश्य में सोने के हिरण (मारीच) को देखकर माता सीता के मुंह से ‘राम’ शब्द निकलने पर भी आपत्ति जताई गई है. याचिका में तर्क दिया गया है कि भारतीय परंपरा और सभ्यता में पत्नी अपने पति का नाम नहीं लेती हैं। फिल्म में रावण के किरदार को अपग्रेड कर भगवान राम से अधिक महत्व देने और उसे लीड रोल पर रखने पर भी आपत्ति जताई गई है. प्रार्थी ने मामले में रामायण फिल्म के प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, स्टोरी राइटर,केंद्र सरकार एवं झारखंड सरकार को प्रतिवादी बनाया है।

also read : दुनिया की कोई ताकत नहीं चाहती भारत तरक्की करे: मोहन भागवत

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *