कैंट थाना पुलिस ने मोबाइल हैक कर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए झारखंड के दो लोगों को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से ठगी के 45 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं, जबकि दूसरे आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों मामलों में कुल 2.70 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी।
also read :अनंत अंबानी ने किए काशी विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा के दर्शन, चढ़ावे में दिए 6 करोड़
2.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी
दूसरे मामले में मातापुरा निवासी विक्रम राजौरिया ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपने साथ 2.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी होने की जानकारी दी थी। दोनों शिकायतों पर कैंट पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले में पुलिस ने झारखंड के दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र स्थित शंकरपुर झगराही निवासी 47 वर्षीय जगदीश पुत्र छत्तू राव को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मामले के अन्य आरोपियों की पहचान भी कर ली है और उनकी तलाश जारी है।
also read : होटल उपकार में शादी समारोह के दौरान फायरिंग, एक की मौत, एक घायल



