झारखंड विधानसभा विशेष सत्र : राधाकृष्ण किशोर ने सदन में नए सिरे से SIR कराने की मांग उठाई

रांची: झारखंड विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के पहले दिन बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का मुद्दा प्रमुखता से उठा। संसदीय कार्यमंत्री राधा कृष्ण किशोर ने SIR को लेकर राज्य सरकार का संकल्प सदन

राधाकृष्ण किशोर

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची:  झारखंड विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के पहले दिन बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का मुद्दा प्रमुखता से उठा। संसदीय  कार्यमंत्री राधा कृष्ण किशोर ने SIR को लेकर राज्य सरकार का संकल्प सदन के पटल पर रखा। मंत्री ने वर्तमान में चल रही SIR प्रक्रिया पर चिंता जताते हुए इसे तत्काल रोकने और सभी राज्यों एवं राजनीतिक दलों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद नए सिरे से पारदर्शी प्रक्रिया तैयार करने की मांग की।

also read : बाबा बागेश्वर मेरे बच्चे और शिष्य जैसे हैं’, दो दिन पहले ढोंगी-पाखंडी कहने वाले रामदेव ने दी सफाई

राधाकृष्ण किशोर ने विधानसभा सत्र बुलाने के औचित्य पर बताते हुए कहा कि चुनाव आयोग द्वारा चलायी जा रही एसआईआर में आम लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।  वैध मतदाताओं को दिक्क्तों को सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि नाम की स्पेलिंग मिसमैच के कारण भी मतदाताओं को संदिग्ध मतदाता मान लिया गया है। जनप्रतिनिधियों ने इस बारे में सरकार को सूचना दी है।

राज्य को 2.64 में से 2.21 लाख मतदाताओं का नाम ही प्रकाशित किया गया है। यानी 16 प्रतिशत मतदाताओं का नाम हटा दिया गया है। 27 प्रतिशत मतदताओं को नोटिस दिया गया है। इसमें 75 प्रतिशत के मामले तार्कित विसंगति के हैं. कुल 80 प्रतिशत का नाम या तो डिलिट कर दिया गया है, या संदिग्ध माना गया है।

also read : पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने अर्जुन मुंडा से मिलकर जताया शोक, माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *