बाबा बागेश्वर मेरे बच्चे और शिष्य जैसे हैं’, दो दिन पहले ढोंगी-पाखंडी कहने वाले रामदेव ने दी सफाई

हरिद्वार: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर टिप्पणी करने के बाद योग गुरु बाबा रामदेव ने मंगलवार को हरिद्वार में सफाई दी। उन्होंने कहा कि बागेश्वर बाबा उनके बच्चे जैसे हैं। वे उनके छोटे भाई और शिष्य की तरह भी हैं। रामदेव ने

बाबा बागेश्वर

अपनी भाषा में पढ़ें

हरिद्वार: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर टिप्पणी करने के बाद योग गुरु बाबा रामदेव ने मंगलवार को हरिद्वार में सफाई दी। उन्होंने कहा कि बागेश्वर बाबा उनके बच्चे जैसे हैं। वे उनके छोटे भाई और शिष्य की तरह भी हैं।

रामदेव ने कहा कि पिछले दो दिनों से इस मामले को लेकर काफी बवाल हो रहा है। इसी बीच उन्होंने बागेश्वर बाबा से बातचीत की और उन्हें बताया कि देवी-देवताओं और भगवान के स्वरूपों को लेकर की जा रही टिप्पणियों से वे बहुत आहत हैं। यह सनातन परंपरा नहीं है।

उन्होंने कहा कि भगवान राम, कृष्ण, हनुमान, शिव और भगवती के हजारों नाम हैं। वेद, उपनिषद और पुराणों में भी भगवान को अलग-अलग नामों से पुकारा गया है। भगवान में कोई भेद नहीं है और उनके नाम पर भेदभाव नहीं होना चाहिए।

बाबा रामदेव ने कहा कि बागेश्वर बाबा मेरे सामने बालक की तरह हैं। वे मेरे छोटे भाई और शिष्य जैसे भी हैं। उनकी कुछ बातें मुझे अनुचित लगीं और उनसे मुझे दुख पहुंचा। इसलिए मैंने अपने अधिकार से उन्हें डांटा।

उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री ने भी उनकी डांट को प्यार के रूप में स्वीकार किया। यह उनका बड़प्पन है। अब इस मामले पर बेवजह विवाद नहीं करना चाहिए। वे इस विवाद को यहीं समाप्त करना चाहते हैं।

उनकी निंदा भी स्वीकार, स्तुति भी: धीरेंद्र शास्त्री

बाबा रामदेव के बयान पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पठानकोट में अपनी कथा के दौरान कहा कि रामदेव जी बहुत सरल और महापुरुष हैं। जैसे हैं, अपने हैं और हम दोनों के बीच बड़ा आनंद है।

उन्होंने कहा कि उनके मन में कोई बात हुई होगी तो उन्होंने आशीर्वाद दे दिया। यह भी बहुत बढ़िया आशीर्वाद है। चार दिन पहले उन्होंने मेरी तारीफ की थी और चार दिन बाद निंदा कर दी। मुझे दोनों में खुशी है।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वे बाबा रामदेव के शब्दों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे। वे उनके बड़े, वरिष्ठ और अभिभावक हैं। उन्होंने हमेशा उन्हें स्नेह दिया है और उन्होंने भी रामदेव को सदैव अभिभावक के रूप में देखा है।

उन्होंने कहा कि हमें उनकी निंदा भी स्वीकार है और स्तुति भी स्वीकार है। वे संतों के प्रति अवहेलना का भाव नहीं रख सकते। उनका उद्देश्य हिंदू समाज को जोड़ना है, तोड़ना नहीं।

जमशेदपुर में रामदेव ने धीरेंद्र शास्त्री को कहा था पाखंडी

दरअसल, बाबा रामदेव रविवार को जमशेदपुर में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर निशाना साधा था। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण को टेढ़ा-मेढ़ा कहने पर भी आपत्ति जताई थी।

also read : बिहार की महिलाओं की मांग में सिंदूर की लंबाई पर यश माहेश्वरी की भद्दी कॉमेडी पर FIR की मांग

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *