झुमरीतिलैया में सिद्धचक्र महामंडल विधान का समापन, मुनि सुयश सागर का मिला आशीर्वाद

झुमरीतिलैया : विश्व शांति और धर्म आराधना के उद्देश्य से आयोजित 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का मंगलवार को समापन हो गया। अंतिम दिन परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महाराज का श्रद्धालुओं को मंगल आशीर्वाद मिला। इस अवसर पर

महामंडल विधान

अपनी भाषा में पढ़ें

झुमरीतिलैया : विश्व शांति और धर्म आराधना के उद्देश्य से आयोजित 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का मंगलवार को समापन हो गया। अंतिम दिन परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महाराज का श्रद्धालुओं को मंगल आशीर्वाद मिला। इस अवसर पर मुनि श्री 108 आदि सागर जी और मुनि श्री 108 कौशल्य सागर जी महाराज का भी सानिध्य प्राप्त हुआ। विधान के अंतिम दिन 1008 आदिनाथ भगवान का सभी इंद्रगण के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अभिषेक किया। इसके बाद जय कुमार-त्रिशला जैन गंगवाल, प्रदीप-मीरा जैन छाबड़ा, राहुल-आर्ची जैन छाबड़ा, ललित जैन अजमेरा (हजारीबाग), सुशील-ममता जैन काला और नीलू-अक्षय सोना जैन गंगवाल ने शांतिधारा की। इसके बाद पंडित अभिषेक शास्त्री ने धार्मिक विधि-विधान के साथ कार्यक्रम शुरू कराया। अंतिम दिन 1024 अर्घ्य और श्रीफल सोधर्म इंद्र सहित सभी इंद्रों ने मंडप में भगवान के चरणों में अर्पित किए।

Read More : गुरु नानक जयंती पर रांची में भव्य कार्यक्रम, डीसी-एसएसपी हुए शामिल

सिद्धचक्र विधान से पुण्य का उदय होता है : मुनि सुयश सागर

इस अवसर पर मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महाराज ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा कि सिद्धचक्र महामंडल विधान हर किसी के भाग्य में नहीं होता। इसे वही कर पाते हैं, जो मन और किस्मत के धनी होते हैं तथा जिनका पुण्य प्रबल होता है। उन्होंने कहा कि कोडरमा समाज के पुण्य का उदय है कि धर्मनगरी में अनंतानंत सिद्ध परमेष्ठियों की आराधना करने का अवसर मिला। महाराज श्री ने कहा कि जिन पापकर्मों का क्षय तप और त्याग से नहीं हो पाता, वे सिद्धचक्र विधान की आराधना से भी कटते हैं।

आठ दिनों तक निर्जल उपवास करने वालों का हुआ सम्मान

अस्थानिका महापर्व के दौरान आठ दिनों तक निर्जल उपवास करने वाले संघस्थ मुनि श्री 108 कौशल्य सागर जी महाराज की समाज की ओर से अनुमोदना की गई। समाज के उप मंत्री नरेंद्र जैन झांझरी, किरण जैन ठोल्या और अंकित जैन ठोल्या के तप एवं त्याग की भी सराहना की गई। विरागोदय वर्षायोग समिति और जैन समाज की ओर से मुनि श्री सुयश सागर जी महाराज ने सभी तपस्वियों को मंगल आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि अष्टान्हिका पर्व के दौरान आठ दिनों तक निर्जल उपवास करने से अत्यधिक पुण्य की प्राप्ति होती है।

शोभायात्रा के साथ हुआ विधान का समापन

हवन की धार्मिक क्रिया के साथ सिद्धचक्र महामंडल विधान का समापन हुआ। इसके बाद नया जैन मंदिर से गाजे-बाजे के साथ श्रीजी की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बड़े जैन मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। रात्रि में गुरु मुख से णमोकार चालीसा का पाठ किया गया। पूरे आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और विरागोदय वर्षायोग समिति के सदस्य विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम की जानकारी कोडरमा के मीडिया प्रभारी राज कुमार अजमेरा और नवीन जैन ने दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *