रांची : रांची नगर निगम ने शहर में संचालित हॉस्टल, लॉज और कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। निगम ने नियमों का पालन नहीं करने वाले 45 अन्य संस्थानों को अंतिम स्मार नोटिस जारी किया है। इन संस्थानों को नोटिस मिलने के 24 घंटे के भीतर संचालन बंद करने और जरूरी वैधानिक दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया गया है। ऐसा नहीं करने पर संबंधित संस्थानों को सील किया जाएगा।
Read More : लॉन बॉल्स में भारत की जीत, सीएम हेमंत सोरेन ने खिलाड़ियों को दी बधाई
नगर निगम के अनुसार, झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 और झारखंड भवन उपविधि, 2016 के तहत हॉस्टल, लॉज और कोचिंग संस्थानों के संचालन के लिए कई अनुमतियां अनिवार्य हैं। इनमें ट्रेड लाइसेंस, हॉस्टल पंजीकरण, वाणिज्यिक होल्डिंग, अग्निशमन विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र (Fire NOC) और स्वीकृत भवन प्लान शामिल हैं।
पहले 10 संस्थानों का संचालन कराया गया बंद
नगर निगम ने इससे पहले 10 संस्थानों को अंतिम स्मार नोटिस जारी किया था। उन्हें जरूरी दस्तावेज जमा करने और वैधानिक प्रावधानों का पालन करने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद संबंधित संस्थानों ने निर्देशों का पालन नहीं किया। जिन संस्थानों ने अपना जवाब दिया, उनका जवाब भी संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद नियमों का उल्लंघन करने वाले इन संस्थानों का संचालन बंद करा दिया गया।
पहले कार्रवाई के तहत बंद कराए गए 10 संस्थान:
-
LAKSHYA DFENCE ACADEMY, बिरसा कॉलोनी, मोरहाबादी
-
RC PHYSICAL ACADEMY (ROSHAN KUMAR SAHU), हातमा
-
RC PHYSICAL ACADEMY (ROHIT KUMAR SAHU), हातमा
-
CAMMANDO PHYSICAL ACADEMY, हातमा
-
KIRAN ACADEMY, ईस्ट जेल रोड
-
GS NEXSUS, हरिओम टावर, लालपुर
-
THE LEARNER HUB, ईस्ट जेल रोड
-
VISHESHWARI STUDY CENTRE, ईस्ट जेल रोड
-
BHABHA CAREER INSTITUTE, ईस्ट जेल रोड
-
AYAANSH THE CIVIL SERVICES, हरिओम टावर, सर्कुलर रोड
45 संस्थानों को 24 घंटे में दस्तावेज देने का निर्देश
नगर निगम ने अब 45 अन्य हॉस्टल, लॉज और कोचिंग संस्थानों को अंतिम स्मार नोटिस जारी किया है। नोटिस में संस्थानों को प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर अपना संचालन बंद करने और स्वीकृत भवन प्लान सहित संस्थान संचालन से जुड़े सभी जरूरी वैधानिक दस्तावेज निगम के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा गया है। निगम ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा में निर्देशों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों को सील किया जाएगा। इसके अलावा झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 और झारखंड भवन उपविधि, 2016 के संबंधित प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई भी शुरू की जाएगी।
इन 45 संस्थानों को जारी किया गया अंतिम नोटिस
रांची नगर निगम की ओर से जारी सूची में लालपुर, हरिओम टावर, ली डिजायर कॉम्प्लेक्स, ईस्ट जेल रोड, सर्कुलर रोड और थड़पखना क्षेत्र के संस्थान शामिल हैं।
लालपुर और हरिओम टावर के संस्थान:
-
Cadd Design Skool – ली डिजायर कॉम्प्लेक्स, लालपुर
-
Sky Tech Aviation – ली डिजायर कॉम्प्लेक्स, लालपुर
-
Fiitjee – हरिओम टावर, लालपुर
-
Newton Tutorials – हरिओम टावर, लालपुर
-
Mentur Eduserv – ली डिजायर कॉम्प्लेक्स
-
Bhanwar Rathod Design Studio – ली डिजायर कॉम्प्लेक्स, लालपुर
-
Aim Entrance Institute – हरिओम टावर, लालपुर
-
E-World Computer Classes – हरिओम टावर, लालपुर
-
GS NEXUS – हरिओम टावर, लालपुर
-
The Science Era – हरिओम टावर, लालपुर
-
Career Point – हरिओम टावर, लालपुर
-
Maadhavi Results Knowledge – हरिओम टावर, लालपुर
-
Bsc Academy – हरिओम टावर, लालपुर
-
Vinay IAS Academy – हरिओम टावर, लालपुर
-
Poddar Commerce Academy – हरिओम टावर, लालपुर
-
Santech Computer Education Center – हरिओम टावर, लालपुर
-
Upto Date Coaching – हरिओम टावर, लालपुर
-
Alpine Infotech – हरिओम टावर, लालपुर
-
KD Library – ली डिजायर कॉम्प्लेक्स, लालपुर
-
Success Hub – हरिओम टावर, लालपुर
-
Raw Defence – हरिओम टावर, लालपुर
-
Vision IAS – ली डिजायर कॉम्प्लेक्स, लालपुर
-
Eternal Career Classes – ली डिजायर कॉम्प्लेक्स, लालपुर
-
Chaitanya Academy – हरिओम टावर, लालपुर
-
Emphasis – हरिओम टावर, लालपुर
-
Samarth Academy – हरिओम टावर, लालपुर
ईस्ट जेल रोड और आसपास के संस्थान:
-
Success Mantra – ईस्ट जेल रोड
-
Little Krishna Play School – ईस्ट जेल रोड
-
The Learner’s Hub – ईस्ट जेल रोड
-
Sarthak Library – ईस्ट जेल रोड
-
Lakshya Library – ईस्ट जेल रोड
-
Sanjay Maths – ईस्ट जेल रोड
-
Udaan IAS Academy – ईस्ट जेल रोड
-
E. Parishram Tutorials – ईस्ट जेल रोड
-
Insight Library – ईस्ट जेल रोड
-
Bhavisya Bharti – सर्कुलर रोड
-
Prerna Institute – ईस्ट जेल रोड
-
Exam Fighter – न्यू बरियातूली, थड़पखना
-
VMS Library – ईस्ट जेल रोड
-
Prasad & Vinayakam Library – ईस्ट जेल रोड
-
Excelnsee IAS – ईस्ट जेल रोड
-
Meta Vision Academy – ईस्ट जेल रोड
-
Parfect Tutorial – ईस्ट जेल रोड
-
RC DEFENCE ACADEMY – लालपुर
-
Yoddha Defence Academy – ईस्ट जेल रोड
भवन के गलत इस्तेमाल पर भी होगी कार्रवाई
रांची नगर निगम ने साफ किया है कि भवन का अनधिकृत इस्तेमाल या स्वीकृत भवन प्लान में तय उपयोग के विपरीत व्यावसायिक गतिविधियां चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। निगम ने शहर के सभी हॉस्टल, लॉज और कोचिंग संस्थानों के संचालकों को भवन निर्माण, भवन उपयोग और संस्थान संचालन से जुड़े वैधानिक प्रावधानों का पालन करने का निर्देश दिया है। नगर निगम ने चेतावनी दी है कि निर्देशों की अनदेखी और नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ बिना किसी ढिलाई के नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।



