झारखंड चैम्बर ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात, AIIMS और रेल सेवा की मांग

रांची : झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने आज यानी मंगलवार को केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया से रांची में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने रांची में AIIMS की स्थापना, अहमदाबाद और रांची के

झारखंड चैम्बर

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने आज यानी मंगलवार को केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया से रांची में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने रांची में AIIMS की स्थापना, अहमदाबाद और रांची के बीच सीधी रेल सेवा शुरू करने तथा खेलगांव की बदहाल स्थिति सुधारने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा। बैठक में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से भी उद्योग और व्यापार से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। चैम्बर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने अहमदाबाद और रांची के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी नहीं होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इसकी वजह से यात्रियों को लंबे समय से परेशानी हो रही है। रांची, डाल्टनगंज, लोहरदगा और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग रोजगार, व्यापार, शिक्षा और चिकित्सा के लिए गुजरात के अहमदाबाद और वडोदरा जाते हैं।

Read More : गुरु नानक प्रकाशोत्सव पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने टेका मत्था, लंगर में लिया प्रसाद

सीधी ट्रेन नहीं होने के कारण यात्रियों को रास्ते में ट्रेन बदलनी पड़ती है। इससे उनका अतिरिक्त समय और संसाधन खर्च होता है। चैम्बर ने अहमदाबाद से रांची के बीच सुपरफास्ट या अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने का प्रस्ताव रखा। प्रस्तावित रेल मार्ग में छायापुरी (वडोदरा), उज्जैन, संत हिरदाराम नगर (भोपाल), कटनी, सिंगरौली, चोपन (सोनभद्र), डाल्टनगंज और लोहरदगा को शामिल करने का सुझाव दिया गया। चैम्बर ने इस रेल सेवा को शुरू कराने के लिए केंद्रीय मंत्री से आवश्यक सहयोग मांगा।

रांची में AIIMS की स्थापना का उठाया मुद्दा

प्रतिनिधिमंडल ने राजधानी रांची में AIIMS स्थापित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। चैम्बर अध्यक्ष ने कहा कि रांची झारखंड के विभिन्न जिलों के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए भी प्रमुख केंद्र है। उन्होंने बताया कि रांची में AIIMS बनने से रामगढ़, हजारीबाग, लोहरदगा, गुमला, पलामू, खूंटी और सिमडेगा समेत आसपास के क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिलेगा। पड़ोसी राज्यों के सीमावर्ती इलाकों के लोगों को भी बेहतर चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सकेगा। तुलसी पटेल ने केंद्रीय मंत्री से दोनों प्रस्तावों पर संबंधित मंत्रालयों के स्तर से आवश्यक सहयोग और कार्रवाई कराने का आग्रह किया। इस पर केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने सहमति जताई।

खेलगांव की बदहाली पर जताई चिंता

बैठक के दौरान चैम्बर अध्यक्ष ने रांची स्थित खेलगांव की दयनीय स्थिति का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि समुचित रखरखाव नहीं होने के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर का यह महत्वपूर्ण खेल इंफ्रास्ट्रक्चर जर्जर होता जा रहा है। उन्होंने खेलगांव की स्थिति का आकलन करने के लिए विशेष कमिटी गठित करने और पदाधिकारियों से सर्वेक्षण कराने का आग्रह किया। साथ ही आवश्यक मरम्मत और रखरखाव की पहल करने की मांग की, ताकि झारखंड की इस धरोहर को फिर से विकसित किया जा सके। चैम्बर अध्यक्ष ने कहा कि खेलगांव को आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के लिए भी उपयोगी बनाया जाना चाहिए। इस पर केंद्रीय मंत्री ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में ये पदाधिकारी रहे शामिल

केंद्रीय मंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में चैम्बर अध्यक्ष तुलसी पटेल, सह सचिव अमित शर्मा, सह सचिव पूजा ढाढा और कोषाध्यक्ष नवजोत अलंग शामिल थे। प्रेस विज्ञप्ति रोहित अग्रवाल (महासचिव) और विनीता सिंघानिया (प्रवक्ता) की ओर से जारी की गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *