गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर CM हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं

रांची : झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर राज्यवासियों समेत सभी लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर गुरु नानक देव

हेमंत सोरेन

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर राज्यवासियों समेत सभी लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर गुरु नानक देव जी के प्रेम, समानता, सेवा और मानवता के संदेश को याद किया। CM ने अपने संदेश में कहा कि गुरु नानक देव जी ने समाज को हमेशा सत्य और सद्भाव के रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी। उनके विचार आज भी प्रेम, भाईचारे और इंसानियत की भावना को मजबूत करने का संदेश देते हैं।

Read More : अनंत सिंह के घर आज से शादी का जश्न, मेहंदी-संगीत के बाद कल होगी घुड़दौड़

CM हेमंत सोरेन ने क्या लिखा?

हेमंत सोरेन ने X पर अपने पोस्ट में लिखा, गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व एवं कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएँ और जोहार। गुरु नानक देव जी ने प्रेम, समानता, सेवा और मानवता का संदेश देकर समाज को सदैव सत्य एवं सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। आइए, उनके आदर्शों को आत्मसात कर प्रेम, भाईचारे और इंसानियत की भावना को मजबूत करें। वाहेगुरु जी का आशीर्वाद सभी पर बना रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *