सीसीएल मख्यालय आयोजित दो दिवसीय सतर्कता जागरूकता महोत्सव-2026 का हुआ आयोजन

रांची: सीसीएल मख्यालय , दरभंगा हाउस, रांची में आयोजित दो दिवसीय सतर्कता जागरूकता महोत्सव-2026 का। *‘Probity for Prosperity – सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ की थीम पर आयोजित इस महोत्सव में सतर्कता का संदेश केवल भाषणों और नारों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कला, कल्पना और रचनात्मकता

सीसीएल मख्यालय

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: सीसीएल मख्यालय , दरभंगा हाउस, रांची में आयोजित दो दिवसीय सतर्कता जागरूकता महोत्सव-2026 का। *‘Probity for Prosperity – सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ की थीम पर आयोजित इस महोत्सव में सतर्कता का संदेश केवल भाषणों और नारों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कला, कल्पना और रचनात्मकता के जरिए लोगों के दिलों तक पहुंचा।

हर रंग की अपनी कहानी, हर कूची का अपना संदेश

लाइव पेंटिंग वर्कशॉप में कला का एक अलग ही संसार देखने को मिला। महाप्रबंधक, सीसी एवं पीआर विभाग, आलोक कुमार गुप्ता ने बताया सीसीएल ने 35 से ज्यादा नामचीन कलाकारों को आमंत्रित किया था, जिसमें से 10 कोलकत्ता, मुर्शिदाबाद, जमशेदपुर और धनबाद के कलाकार थे, उन्होंने अपनी कल्पनाओं और रचनात्मकता को रंगों एवं कूची के माध्यम से कैनवास पर उतारा। किसी के कैनवास पर विचारों की गंभीरता नजर आ रही थी, तो किसी की कलाकृति रंगों के खूबसूरत संयोजन से लोगों का ध्यान खींच रही थी।

जब सड़क बनी कैनवास और कल्पनाशीलता ने शुरू की अपनी कहानी

स्ट्रीट पेंटिंग का नजारा कुछ ऐसा था कि एक ओर कलाकारों द्वारा स्ट्रीट पर ब्रश लगातार चल रहे थे, तो दूसरी ओर वहां से गुजरने वाले लोग अपनी रफ्तार धीमी कर इस रचनात्मक दुनिया का लुत्फ उठा रहे थे। जमीन पर उभरते रंग, आकार लेती तस्वीरें और उन्हें पूरा करने में जुटे कलाकार… हर किसी का अपना अंदाज था, लेकिन संदेश एक ही- सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता।

रंगोली में रंगों से सजा सत्यनिष्ठा का संदेश

कहीं रंगों से साकार होती खूबसूरत आकृतियां, तो कहीं रंगोली के जरिए ईमानदारी और नैतिकता का संदेश। प्रतिभागी बड़े ही उत्साह के साथ रंगों को आकार देने में जुटे थे। कोई अपनी कल्पनाओं से आकर्षक डिजाइन बना रहा था, तो कोई अपनी रंगोली के माध्यम से सत्यनिष्ठा का महत्व समझा रहा था।

फेस पेंटिंग में चेहरे बने जागरूकता के कैनवास

फेस पेंटिंग में प्रतिभागियों ने अपने हुनर से चेहरों को ही कैनवास बना दिया। ब्रश की बारीक चाल और रंगों के अनूठे संयोजन से तैयार होती आकृतियां हर किसी का ध्यान खींच रही थीं। यहां रंग केवल चेहरे की खूबसूरती नहीं बढ़ा रहे थे, बल्कि रचनात्मकता के साथ जागरूकता का संदेश भी दे रहे थे।

पॉट पेंटिंग में साधारण गमलों को मिला रचनात्मक अंदाज

पॉट पेंटिंग में साधारण गमले कलाकारों की कल्पनाओं से रंगीन कलाकृतियों में बदलते नजर आए। किसी ने आकर्षक रंगों और डिजाइन से उन्हें सजाया, तो किसी ने अपनी कलाकृति के जरिए नैतिक मूल्यों और जागरूकता का संदेश देने की कोशिश की।

सोलो सॉन्ग में सुरों के साथ गूंजा उत्साह

जहां एक ओर रंग और कूची अपना जादू बिखेर रहे थे, वहीं सोलो सॉन्ग प्रतियोगिता में सुरों की महफिल सजी। प्रतिभागियों ने अपनी आवाज और गायन प्रतिभा से माहौल को संगीतमय बना दिया। हर प्रस्तुति में आत्मविश्वास और उत्साह की झलक देखने को मिली। दर्शकों ने भी गायन का भरपूर आनंद लिया।

निर्णायकों की पैनी नजर, कलाकारों की मेहनत की परीक्षा

प्रतियोगिता हो और निर्णायकों की नजर न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है! महोत्सव में निर्णायक भी हर कलाकृति को बारीकी से परखने में जुटे थे। कहीं रंगों का तालमेल देखा जा रहा था, तो कहीं विषय की प्रस्तुति, कल्पनाशीलता और संदेश की स्पष्टता पर ध्यान दिया जा रहा था।

सीसीएल ने उपलब्ध कराई सामग्री, विद्यार्थियों ने कल्पनाओं में भरे रंग

इस आयोजन की एक खास बात यह भी रही कि प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मकता दिखाने के लिए आवश्यक सामग्री सीसीएल की ओर से उपलब्ध कराई गई। यानी विद्यार्थियों और कलाकारों को अपनी कल्पनाओं को आकार देने तथा अपनी कला के जरिए संदेश देने का पूरा अवसर मिला।
रांची के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से आए 500 से अधिक प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। स्ट्रीट पेंटिंग से लेकर रंगोली, पॉट पेंटिंग, फेस पेंटिंग और एकल गायन तक, हर गतिविधि में युवाओं का उत्साह देखने लायक था।

कला, संस्कृति के माध्यम से सतर्कता जागरूकता का अनूठा संगम

रांची के विभिन्न विद्यालयों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों एवं शहर से आए 4 हजार से अधिक विद्यार्थियों-लोगों की मौजूदगी ने आयोजन की रौनक और बढ़ा दी। कोई कलाकृतियों को निहार रहा था, कोई कलाकारों से बातचीत कर रहा था, तो कोई अपने दोस्तों के साथ इस अनूठे अनुभव को यादगार बना रहा था।

नारी शक्ति को सम्मान, समर्पण और योगदान को सलाम

महोत्सव के पहले दिन की शाम ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम के नाम रही। इस अवसर पर सीसीएल की नारी शक्तियों को उनके योगदान, समर्पण और कार्यक्षेत्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका एवं उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती प्रीति सिंह बतौर मुख्य अतिथि, कार्यक्रम में शामिल रही, वहीं, मंडल की अन्य सदस्या विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल हुई। यह आयोजन महिला सशक्तीकरण के प्रति सीसीएल की प्रतिबद्धता का प्रतीक बना।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *