रांची के कोकर में पुल के दोनों ओर लगेगी जाली, कचरा फेंकने पर लगेगी रोक

रांची : शहर में स्वच्छता और जल निकासी व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए नगर निगम ने पहल शुरू की है। शनिवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निगम के अधिकारियों के साथ कोकर चौक स्थित सैम्फोर्ड हॉस्पिटल के समीप पुल और आसपास के इलाके का

रांची

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : शहर में स्वच्छता और जल निकासी व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए नगर निगम ने पहल शुरू की है। शनिवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निगम के अधिकारियों के साथ कोकर चौक स्थित सैम्फोर्ड हॉस्पिटल के समीप पुल और आसपास के इलाके का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुल के दोनों ओर जालीनुमा घेराबंदी करने, बड़े नाले की सफाई कराने और नालियों पर अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Read More : गुरुनानक शोभायात्रा को लेकर रांची में ट्रैफिक डायवर्ट, जानें रूट प्लान

पुल के दोनों ओर लगाई जाएगी जाली

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हरमू नदी पुल और कोकर डिस्टिलरी पुल की तर्ज पर सैम्फोर्ड हॉस्पिटल के पास स्थित पुल के दोनों ओर जालीनुमा घेराबंदी की जाए। इससे लोग पुल के ऊपर से नीचे कूड़ा-कचरा नहीं फेंक सकेंगे। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेंकने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के साथ नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा।

बड़े नाले की सफाई और अवैध निर्माण पर कार्रवाई

नगर आयुक्त ने स्वच्छता शाखा को क्षेत्र के बड़े नाले की समुचित सफाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने नालियों के ऊपर अवैध रूप से निर्माण या विस्तार कर संचालित किए जा रहे भवनों और प्रतिष्ठानों को चिह्नित करने को कहा। ऐसे भवनों और प्रतिष्ठानों के संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने और संबंधित लोगों को नोटिस जारी करने का भी निर्देश दिया।

समय पर पूरे होंगे स्वच्छता और जल निकासी के कार्य

नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने अधिकारियों से कहा कि क्षेत्र की स्वच्छता, जल निकासी और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए। सभी जरूरी कार्यों का समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण मिल सके। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता, नगर प्रबंधक समेत नगर निगम के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *