रांची : सीएम हेमंत सोरेन से शनिवार को कांके रोड स्थित सीएम आवासीय कार्यालय में सिख समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को श्री गुरुनानक देव जी की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले प्रकाश पर्व कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। प्रकाश पर्व का आयोजन 24 नवंबर 2026 को रांची के पीपी कंपाउंड स्थित श्री गुरुनानक स्कूल में किया जाएगा। इस अवसर पर सिख समाज के प्रतिनिधियों ने सीएम को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया।
24 नवंबर को होगा प्रकाश पर्व का आयोजन
श्री गुरुनानक देव जी की जयंती के अवसर पर आयोजित प्रकाश पर्व को लेकर सिख समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने उन्हें कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समारोह में शामिल होने का आग्रह किया। यह मुलाकात शनिवार को सीएम आवासीय कार्यालय, कांके रोड, रांची में हुई।
प्रतिनिधिमंडल में ये लोग रहे शामिल
सीएम से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के सचिव गगनदीप सेट्ठी और गुरु गोविंद सिंह स्कूल के सचिव रंजीत सिंह हैप्पी शामिल थे। इसके अलावा पार्षद परमजीत सिंह टिंकू, झारखंड सिख फेडरेशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह, गुरुनानक हॉस्पिटल के सदस्य राजदीप सिंह ऋषि, प्रोफेसर हरविन्द्र वीर सिंह, जशपाल सिंह पन्धेर, ध्यान सिंह और हरजीत सांह सिंकी भी मौजूद रहे।



