रांची : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगढ़ राजकीय महोत्सव-2026 में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। शनिवार को आयोजन समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने रांची के कांके रोड स्थित सीएम आवासीय कार्यालय में उनसे मुलाकात की और महोत्सव में शामिल होने का न्योता दिया। यह महोत्सव 22 से 24 नवंबर 2026 तक बोकारो जिले के टीटीपीएस ललपनिया में आयोजित होगा। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त बोकारो अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक बोकारो नाथू सिंह मीना की मौजूदगी में सीएम को आमंत्रण सौंपा।
Read More : JSSC CGL पेपर लीक: CID ने 10 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
CM को दी गई महोत्सव की तैयारियों की जानकारी
मुलाकात के दौरान उपायुक्त अजय नाथ झा ने सीएम हेमंत सोरेन को राजकीय महोत्सव के आयोजन से जुड़ी तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। सीएम ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष बबुली सोरेन और सदस्य लुदू मांझी भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को आगामी महोत्सव में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया।



