मां को आखिरी विदाई देते समय भावुक हुए CM योगी, पार्थिव शरीर को दिया कंधा; आज हरिद्वार में हुआ अंतिम संस्कार

पंचूर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपनी मां सावित्री देवी को अंतिम विदाई देते समय भावुक हो गए। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में उन्होंने मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। इस दौरान उन्होंने मां

मां को आखिरी विदाई देते समय भावुक हुए CM योगी

अपनी भाषा में पढ़ें

पंचूर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपनी मां सावित्री देवी को अंतिम विदाई देते समय भावुक हो गए। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में उन्होंने मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। इस दौरान उन्होंने मां की तस्वीर पर फूलों की माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि भी दी।91 वर्ष की सावित्री देवी का कल शुक्रवार सुबह निधन हो गया था।

मां को को अंतिम विदाई देते समय योगी आदित्यनाथ भावुक नजर आए। उनके निधन से पंचूर और आसपास के इलाकों में शोक की लहर है।

मां के निधन पर योगी ने लिखा, ‘मां… ॐ शांति’

सावित्री देवी के निधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संक्षिप्त संदेश लिखकर अपनी भावनाएं व्यक्त की थीं। उन्होंने लिखा, ‘मां… ॐ शांति।’ इसके बाद शनिवार को वह अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे और मां की अर्थी का कंधा दिया। इसके बाद सीएम योगी की मां का अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया गया। इस दौरान कई गणमान्य लोग एवं बड़े नेता उपस्थित रहे।

संत की मर्यादा से ऊपर होता है मां का रिश्ता

योगी आदित्यनाथ का जीवन भले ही संत परंपरा, साधना और जनसेवा को समर्पित रहा हो, लेकिन मां के प्रति उनका लगाव किसी सामान्य पुत्र की तरह ही है। जीवन में व्यक्ति चाहे किसी भी पद पर पहुंच जाए, उसकी पहचान कितनी भी बड़ी क्यों न हो जाए, मां के सामने वह हमेशा एक संतान ही रहता है।

मुख्यमंत्री हों या गोरक्षपीठाधीश्वर, पुत्र के लिए मां तो मां ही होती है। पद, प्रतिष्ठा और जिम्मेदारियां मां के स्नेह के सामने छोटी पड़ जाती हैं। मां की अंतिम विदाई का वह पल योगी आदित्यनाथ के जीवन का बेहद भावुक क्षण बन गया। उनके छलकते आंसुओं ने यह बता दिया कि संत का जीवन अपनाने के बाद भी मां के प्रति एक पुत्र का प्रेम और लगाव कभी कम नहीं होता।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी जताया दुख

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सावित्री देवी के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ अपनी मां को खोने के बावजूद समाज की सेवा में जुटे हुए हैं, जो एक बेटे के रूप में उनके समर्पण को दिखाता है। धामी ने पत्रकारों से कहा,

ओम बिरला और पीएम मोदी ने भी जताया दुख

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी सीएम योगी की मां सावित्री देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि मां का स्नेह और आशीर्वाद हमेशा जीवित रहता है। बच्चों को दिए गए संस्कारों और मूल्यों के रूप में मां की सीख हमेशा उनके साथ रहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की और उनकी मां के निधन पर दुख जताया।

also read : पुलिस को चकमा देकर भागने लगा राहुल दुबे गैंग का तुषार मिश्रा, पैर में लगी चोट

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *