गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष निकाले जाने वाली प्रभातफेरियों का हुआ समापन, रविवार निकलेगी भव्य नगर कीर्तन यात्रा

रांची: गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा,कृष्णा नगर कॉलोनी द्वारा शुक्रवार को प्रभात फेरी निकाली गई और इसी के साथ ही शहर की तमाम प्रभातफेरियों समापन हुआ। प्रात: 5:30 बजे प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब के पार्किंग गेट से निकल कर मेट्रो गली,रातू रोड होते हुए

प्रभातफेरियों का हुआ समापन

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा,कृष्णा नगर कॉलोनी द्वारा शुक्रवार को प्रभात फेरी निकाली गई और इसी के साथ ही शहर की तमाम प्रभातफेरियों समापन हुआ। प्रात:  5:30 बजे प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब के पार्किंग गेट से निकल कर मेट्रो गली,रातू रोड होते हुए नागा बाबा खटाल चौक पहुंचे जहां इसका मिलन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा,मेन रोड एवं गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा,पिस्का मोड़ की प्रभातफेरीओं से हुआ.वहां से तीनों प्रभातफेरियां सम्मिलित होकर महावीर चौक,कुंजलाल स्ट्रीट,शास्त्री मार्केट,डेली मार्किट होते हुए मेन रोड गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर अरदास के साथ समाप्त हो गई और इसी के साथ गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष में पिछले 13 दिनों से निकाली जा रही शहर की तमाम प्रभावफेरियों का आज समापन हो गया।
प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालुओं ने  “सतगुरू नानक परगटया मिट्टी धुंध जग चानन होआ…….एवं “कल तारण गुरुनानक आया….. तथा “देह शिवा वर मोहे इहे शुभ करमन ते कबहु ना टरौं………” जैसे अनेक शबद गायन कर पूरे शहर को नानकमय कर दिया

यहां हुआ प्रभातफेरियों का स्वागत

फेरी काकुंजलाल स्ट्रीट दुकानदार एसोसिएशन,शास्त्री मार्केट एसोसिएशन एवं नटराज होटल डेली मार्केट ने पुष्प वर्षा तथा चाय एवं मिष्टान्न प्रसाद का वितरण कर गर्मजोशी से स्वागत किया. इस मौके पर गुरु सिंह सभा द्वारा गुरु का अटूट लंगर भी चलाया गयासरदार छोटू सिंह ने निशान साहिब उठाकर फेरी की अगुवाई की तथा मनीष मिढा ने श्रद्धालुओं के घरों एवं प्रतिष्ठानों के सामने अरदास की।

रविवार को सजेगा विशेष दीवान, तीन बजे  नकलेगी नगर किर्तन यात्रा

गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व 22 नवंबर,रविवार को कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा मैदान में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक विशेष दीवान सजाया जाएगा।  जिसमें सिख पंथ के महान कीर्तनी जत्था भाई गुरमनप्रीत सिंह जी दिल्ली वाले विशेष रूप से शिरकत करेंगे।

राज्यपाल संतोष गंगवार समारोह के मुख्य अतिथि होंगे

राज्यपाल संतोष गंगवार समारोह के मुख्य अतिथि होंगे तथा भारत सरकार में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ जी‌ विशिष्ट अतिथि होंगे। इसके अलावा झारखंड सरकार में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री  शिल्पी नेहा तिर्की ,  विधायक  सी.पी.सिंह , मेयर श्रीमती रोशनी खलखो एवं डिप्टी मेयर  नीरज कुमार  विशेष तौर पर शामिल होंगे.
विशेष दीवान की समाप्ति के तुरंत बाद दोपहर तीन बजे गुरुद्वारा मैदान,कृष्णा नगर कॉलोनी से भव्य नगर कीर्तन निकाली जाएगी जो रातू रोड,प्यादा टोली,गांधी चौक,शहीद चौक,अल्बर्ट एक्का चौक,डेली मार्केट,चर्च कॉम्लेक्स,लाला लाजपत राय चौक से होते हुए पी.पी कंपाउंड स्थित गुरुनानक स्कूल परिसर पहुंचकर रात 9:00 बजे समाप्त होगा.
गुरुनानक सत्संग सभा के अध्यक्ष अर्जुन देव मिड्ढा ने राज्य के सभी सिख धर्मावलंबियों से प्रकाश पर्व के उपलक्ष में सजाए जा रहे हैं सभी दीवानों में हाजिरी भर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने का आग्रह किया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.