रांची: अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में शुक्रवार को कार्तिक शुक्ला देवोत्थान एकादशी के पावन दिन कलयुग अवतारी श्री श्याम प्रभु का जन्मोत्सव अत्यन्त धूमधाम के साथ भक्तिभाव के वातावरण में आयोजित किया गया ।
इस अवसर पर सर्व प्रथम प्रातः 7:30 बजे रांची नगर के 400 से ज्यादा श्याम भक्तों द्वारा श्री श्याम प्रभु को निशान अर्पित कर अपनी-अपनी मनोकामना श्री श्याम प्रभु को अर्पित किये।
तत्पश्चात श्री लक्ष्मी वेंकटश्वर अन्नपूर्णा सेवा तिरुपति मन्दिर द्वारा संचालित अन्नपूर्णा सेवा में श्री श्याम मण्डल द्वारा अन्नपूर्णा सेवा का कार्यक्रम का किया गया जिसमें 600 से ज्यादा भक्तों ने श्याम प्रभु का प्रसाद ग्रहण किया। आज के एकादशी के उपलक्ष में पूरे मन्दिर परिसर को विद्युत की रंगीन लड़ियों , रंगीन बैलून व फूलों से सजाया गया ।
अहले प्रातः काल में श्री श्याम प्रभु को नवीन वस्त्र ( बागा ) पहनाकर स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत कर 21 प्रजातियों विशेष कर गुलाब , जूही , बेला , मोगरा , जरबेरा , ऑर्किड , गैंदा के ताजे फूलों से अद्भुत मनभावन श्रृंगार किया गया साथ ही मन्दिर में विराजमान बजरंगबली एवम शिव परिवार का भी इस अवसर पर विशेष श्रृंगार किया गया ।
मुख्य कार्यक्रम रात्रि 9 बजे श्री श्याम प्रभु के जय जयकारों के बीच अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई और उपस्थित भक्तगण श्री श्याम प्रभु के जयकारों के साथ श्याम मण्डल के सदस्यों द्वारा सर्व प्रथम गणेश वन्दना के साथ संगीतमय संकीर्तन प्रारम्भ किया गया। इस माैके पर भजन कलाकारों ने साज के साथ गाये जा रहे भजन माता मोर्वी क आंगणियों मं श्याम लियो अवतार बैठ्यो रांची मं लगाकर दरबार श्याम धनी राज करे………..जिस के घर में खाटू वाले की तस्वीर लगाई जाती है जिस घर में नीले वाले की नित जोत जगाई जाती है जैसे कई भजनों की प्रस्तुती से पूरा कायर्क्रम स्थल श्याममय हो गया था।
इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को श्री श्याम प्रभु का प्रिय खीर चूरमा का भोग , छप्पन भोग अर्पित कर विभिन्न प्रकार के मिष्ठान – फल – मेवा – केसरिया दूध – मगही पान का भोग अर्पित किया गया । रात्रि 1 बजे महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ये हैं शामिल
रमेश्स रस्वत , गोपी किशन ढांढनीयां, चन्द्र प्रकाश बागला , धीरज बंका , बालकिशन परसरामपुरिया , प्रदीप अग्रवाल , प्रमोद बगड़िया , अमित जलान , विकाश पाड़िया , नितेश केजरीवाल , ज्ञान प्रकाश बागला, प्रियांश पोद्दार , महेश सारस्वत लगे हुए हैं।



