रांची: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माता श्रीमती सावित्री देवी के निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री, उत्तर प्रदेश सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
डॉ. प्रदीप वर्मा ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पूज्य माता श्रीमती सावित्री देवी का निधन अत्यंत दुःखद है। मां का स्नेह, त्याग, तपस्या और संस्कार मनुष्य के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होती हैं। उनका जीवन परिवार के लिए प्रेरणा, ममता और नैतिक मूल्यों का आधार होता है। मां का सानिध्य और आशीर्वाद जीवन में ऐसी अमूल्य धरोहर है, जिसकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती।
उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके समस्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।



