झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के “सृजन से सम्मान तक – रजत जयंती के 25 वर्ष” अभियान के अंतर्गत जीव दया कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा की ओर से अपने सेवा कार्य की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल के नेतृत्व में रांची गौशाला न्यास में गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम स्व. अभिषेक कुमार अग्रवाल एवं स्व. विनय कुमार जालान की स्मृति को समर्पित था। जहां पर सर्वप्रथम सदस्याें ने गौ पूजन, आरती की। इसके बाद
गौ माता को हरा चारा, गुड़ एवं अन्य खाद्य सामग्री अर्पित की गई। शाखा की बहनों ने श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ गौ माता की सेवा कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल ने कहा, “गौ सेवा परमो धर्मः गौ माता हमारी संस्कृति और आस्था का प्रतीक हैं। उनकी सेवा से न केवल पुण्य मिलता है, बल्कि समाज में जीव दया का संदेश भी फैलता है। गौ सेवा साक्षात भगवान की पूजा के समान्य है।
कार्यक्रम में शाखा की बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और गौ सेवा के माध्यम से जीव दया का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने दी।




