रांची: झारखंड हाईकोर्ट की अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की हजारीबाग में हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई। मामले में राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि मामले में अनुसंधान जारी है। जिसपर कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा, मामले में अबतक कितनी गिरफ्तारियां हुई है? इसपर सरकार की ओर से बताया गया कि मामले के अनुसंधानकर्ता (डीएसपी) को बुलाया गया है। इसपर कोर्ट ने अनुसंधानकर्ता को कल यानी शुक्रवार को कोर्ट में हाजिर रहने को कहा है. कोर्ट ने उनसे अनुसंधान की वर्तमान स्थिति से कोर्ट को अवगत कराने को कहा है।
प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता विकास कुमार ने पक्ष रखा। पिछली सुनवाई में सरकार की ओर से बताया गया था कि अनुसंधान के लिए आठ सदस्य वाली SIT बनी है, जो तेजी से मामले की जांच करेगी। SIT टीम का नेतृत्व एसडीपीओ सदर हजारीबाग करेंगे. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय की कोर्ट ने मामले की सुनवाई की।
also read : गर्लफ्रेंड के घर बेहोशी हालत में मिले युवक की इलाज के दौरान मौत, प्रेमिका गिरफ्तार






