स्कूल छोड़ने के बहाने 6 साल की मासूम बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार

रांची:झारखंड की राजधानी रांची में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां हटिया क्षेत्र में स्कूल छोड़ने के बहाने छह साल की मासूम से रेप का मामला सामने आया है। इस मामले में जगन्नाथपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लापुंग

6 साल की मासूम बच्ची से रेप

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची:झारखंड की राजधानी रांची में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां हटिया क्षेत्र में स्कूल छोड़ने के बहाने छह साल की मासूम से रेप का मामला सामने आया है। इस मामले में जगन्नाथपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लापुंग निवासी आरोपी जीतन मांझी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी बच्ची को अक्सर स्कूल छोड़ने जाया करता था। सोमवार को भी सुबह करीब 10 बजे स्कूल छोड़ने के बहाने बच्ची को हटिया स्थित अपने किराये के मकान में ले जाकर रेप किया। आरोपी ने करीब चार घंटे तक मासूम को सामान देकर बहला-फुसलाकर रखा। छुट्टी के समय दोपहर करीब दो बजे उसे वापस घर छोड़ दिया।

घर लौटने के बाद बच्ची ने निजी अंगों में तेज दर्द की शिकायत की। मां के प्यार से पूछने पर मासूम ने रोते हुए आपबीती सुनाई। इसके बाद मां ने मंगलवार को जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने सदर अस्पताल में बच्ची की मेडिकल जांच कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है

हटिया में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना शहरवासियों को सचेत करने वाली है। क्योंकि, इस मामले में बच्ची की मां का आरोपी की दूसरी पत्नी से जान-पहचान है। इस वजह से आरोपी अक्सर बच्ची के घर न सिर्फ आया-जाया करता था, बल्कि उसे अक्सर गाड़ी से स्कूल भी छोड़ा करता था। यानी फिर विश्वास को शोषण का हथियार बनाया गया।

आरोपी जीतन एक डॉक्टर की गाड़ी चलाया करता था। बच्ची की मां ने आरोपी जीतन पर भरोसा किया और मासूम को अकेले उसके साथ स्कूल भेज दिया करती थी। इसलिए आप भी सावधान रहें, क्योंकि जान-पहचान का मुखौटा लगा बच्चियों के इर्द-गिर्द घूम रहे हैं शिकारी। बच्चों को सिर्फ परिचित होने के नाते उस पर भरोसा कर स्कूल समेत अन्य जगहों पर अकेले नहीं भेजें।

आरोपी की है दो पत्नी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *