रांची: गुरुवार को नामकुम थाना क्षेत्र के तेतरी टोली में एक बंद घर से युवक का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया. शव कमरे के अंदर मिला और उसकी स्थिति काफी खराब हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में शव करीब 10 से 12 दिन पुराना होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद नामकुम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों ने बंद घर के अंदर शव होने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा खोला और जांच शुरू क।. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। नामकुम थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि शव की स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक की मौत करीब 10 से 12 दिन पहले हुई होगी। शुरुआती जांच में मौत की वजह फंदे से लटकना लग रही है।
हत्या या आत्महत्या के एंगल से हो रही पड़ताल
पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर इस पूरे मामले की जांच कर रही है। युवक ने आत्महत्या की है या उसकी मौत के पीछे कोई अन्य साजिश है, इसकी भी गहनता से पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पुलिस की पहली प्राथमिकता मृतक की शिनाख्त करना है। इसके लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही बंद घर के मालिक और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जांच में जुटी है।
also read :गिरिडीह विस उपचुनाव की तैयारी तेज, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट, फरवरी में हो सकता है चुनाव






