इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, सांसद ने गिनाए योगदान

खूंटी : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर गुरुवार को खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र

इंदिरा गांधी

अपनी भाषा में पढ़ें

खूंटी : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर गुरुवार को खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

Read More : गिरिडीह विस उपचुनाव की तैयारी तेज, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट, फरवरी में हो सकता है चुनाव

इंदिरा गांधी के ऐतिहासिक फैसलों को किया याद

इस मौके पर सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता, अखंडता और गरीबों के अधिकारों के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया। बैंकों का राष्ट्रीयकरण, गरीबी हटाओ का नारा और बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में उनके नेतृत्व ने भारतीय इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान बनाया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन और उनके फैसले आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि देश की विकास यात्रा में इंदिरा गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में लोकतंत्र और वोट के अधिकार की रक्षा की लड़ाई में उनके विचारों की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके आदर्शों पर चलते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

नारों से गूंजा जिला कांग्रेस कार्यालय

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, इंदिरा तेरा नाम रहेगा’ के नारे लगाए। इससे जिला कांग्रेस कार्यालय का माहौल नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नाईमुददीन खां, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि विलसन तोपनो, नगर पंचायत अध्यक्ष गुलाम गौश, जेम्स तोपनो, तलहा खां, अनीश मांझी, राय टुटी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *