22 नवंबर को रांची से शिरडी के लिए निकलेगा भव्य श्री साई रथ

11 साई भक्त 45 दिनों में 2100 किलोमीटर की पैदल पदयात्रा कर पहुंचेंगे शिरडी धाम रांची: ओम श्री साई सेवा मंडल, रांची के सानिध्य में आगामी 22 नवंबर को श्री साई बाबा का भव्य साई रथ रांची से शिरडी धाम के लिए रवाना होगा। इस

अपनी भाषा में पढ़ें

11 साई भक्त 45 दिनों में 2100 किलोमीटर की पैदल पदयात्रा कर पहुंचेंगे शिरडी धाम

रांची: ओम श्री साई सेवा मंडल, रांची के सानिध्य में आगामी 22 नवंबर को श्री साई बाबा का भव्य साई रथ रांची से शिरडी धाम के लिए रवाना होगा। इस अवसर पर रांची से 11 से भी अधिक साई भक्त रथ के साथ पैदल यात्रा करते हुए लगभग 2100 किलोमीटर की दूरी तय कर 45 दिनों में शिरडी स्थित श्री साई धाम पहुंचेंगे। यह रांची से शिरडी के लिए निकाली जा रही चौथी पदयात्रा होगी।
मंडल के सचिव मनोज कुमार मीडिया प्रभारी आलोक अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2022 में पहली बार रांची से साई बाबा की पालकी के साथ पैदल पदयात्रा शिरडी के लिए प्रारंभ की गई थी। भक्तों की अटूट श्रद्धा और बाबा के आशीर्वाद से यह परंपरा लगातार जारी है। इसी कड़ी में इस वर्ष चौथी बार 22 नवंबर, रविवार को रातू रोड से भव्य साई रथ के साथ यात्रा का शुभारंभ होगा।
इस पदयात्रा में समिति के अध्यक्ष साई मनीष अग्रवाल के नेतृत्व में 11 से अधिक साई भक्त प्रतिदिन लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करेंगे और आगामी 6 जनवरी 2027 को शिरडी साई धाम पहुंचकर अपनी यात्रा पूर्ण करेंगे।

500 किलो से अधिक पीतल से तैयार हुआ साई रथ

इस यात्रा का मुख्य आकर्षण भव्य एवं अलौकिक ,अद्भुत साई रथ होगा, जिसका निर्माण उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कराया गया है। रथ के निर्माण में 500 किलोग्राम से अधिक पीतल का उपयोग किया गया है। रथ का गुंबद एवं बाहरी सजावट निर्माणाधीन साई मंदिर के स्वरूप की तर्ज पर तैयार की गई है। रथ पर साई बाबा की विशाल एवं आकर्षक प्रतिमा विराजमान रहेगी, जिसके दर्शन श्रद्धालु रास्ते में कर सकेंगे। स्कॉर्पियो गाड़ी को विशेष रूप से साई रथ का स्वरूप प्रदान कर आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

कई राज्यों से होकर गुजरेगी पदयात्रा

रांची से प्रारंभ होकर यह यात्रा कई राज्यों एवं विभिन्न जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान अलग-अलग स्थानों पर रात्रि विश्राम, भजन-कीर्तन एवं साई संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों के साई भक्त एवं स्थानीय श्रद्धालु पदयात्रियों का स्वागत एवं अभिनंदन करेंगे। यात्रा के माध्यम से बाबा साई के संदेश, श्रद्धा, सबुरी और सेवा भाव का प्रसार किया जाएगा।

शिरडी में पालकी शोभायात्रा एवं भव्य भंडारे का आयोजन

मंडल के अनुसार 4 जनवरी 2027 को रांची से 200 से भी अधिक साई भक्त शिरडी पहुंचेंगे। उसके पश्चात 7 जनवरी को शिरडी धाम में बाबा की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर भजन संध्या के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच भव्य भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
ज्ञात हो कि ओम श्री साई सेवा मंडल की स्थापना वर्ष 2012 में की गई थी। मंडल द्वारा स्थापना काल से ही धार्मिक एवं सामाजिक सेवा के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को महावीर चौक पर भंडारे का आयोजन कर सैकड़ों जरूरतमंदों एवं श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी एवं खीर का वितरण किया जाता है।
मंडल के अध्यक्ष साई मनीष अग्रवाल सचिव मनोज कुमार ने नगर के सभी धर्मप्रेमियों एवं साई भक्तों से आग्रह किया है कि वे आगामी 22 नवंबर को इस पावन एवं श्रद्धामयी यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित होकर यात्रा के साक्षी बनें तथा आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
 पदयात्रा में मुख्य रूप से साई मनीष अग्रवाल, आलोक पांडेय, संतोष अग्रवाल, सुबोध कुमार, जितेंद्र सिंह, विजेंद्र ठाकुर, सूरज अग्रवाल, मोहित अग्रवाल सहित कई साई भक्त शामिल रहेंगे।
इसके अलावा आयोजन को सफल बनाने में मंडल के सचिव मनोज कुमार, उपाध्यक्ष राम किशोर कुंवर, कोषाध्यक्ष विकास कुमार, मनोरंजन शर्मा, दिलीप अग्रवाल दुर्गेश कुमार सहित सदस्य लगे हुए हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *