मेदिनीनगर में महिला की हत्या, सिर पर चाकू से किए 5-6 वार, एक हिरासत में

पलामू : झारखंड में एक महिला की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला के सिर पर चाकू से पांच से छह बार वार किए गए। आज यानी गुरुवार को जब परिजन घर पहुंचे तो अंदर बेड पर खून से लथपथ शव

महिला

अपनी भाषा में पढ़ें

पलामू : झारखंड में एक महिला की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला के सिर पर चाकू से पांच से छह बार वार किए गए। आज यानी गुरुवार को जब परिजन घर पहुंचे तो अंदर बेड पर खून से लथपथ शव देखकर उनके होश उड़ गए। हत्या की यह वारदात पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के नावाटोली मोहल्ले की है। मृतका की शिनाख्त 43 साल की साधना सिंह के तौर पर की गई है। मिली जानकारी के अनुसार वह घर में अकेली रहती थीं। उनके पति आनंद कुमार सिंह जमशेदपुर में नौकरी करते हैं, जबकि 21 साल की बेटी दिल्ली में काम करती है। पुलिस प्रेम प्रसंग समेत हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Read More : सैफ अली खान को धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी पर शक

फोन नहीं उठाने पर हुआ अनहोनी का शक

घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब घर के नीचे वाले हिस्से में रहने वाले किरायेदार ने पानी की मोटर चालू कराने के लिए साधना सिंह को फोन किया। कई बार कॉल करने के बावजूद जब उन्होंने फोन नहीं उठाया तो किरायेदारों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद किरायेदारों ने साधना सिंह के गढ़वा स्थित मायके में इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि ऊपर जाने वाली सीढ़ियों का गेट अंदर से बंद था। इसके बाद गेट का ताला तोड़कर परिजन ऊपर पहुंचे। कमरे में प्रवेश करते ही साधना सिंह का शव बेड पर खून से लथपथ मिला। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

प्लंबर युनुस अंसारी हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

सूचना मिलते ही शहर थानेदार ज्योतिलाल रजवार पुलिस बल के साथ स्पॉट् पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों की ओर से बताए गए संदिग्ध युनुस अंसारी उर्फ राजा अंसारी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। युनुस प्लंबर का काम करता है और उसका महिला के घर आना-जाना था। पुलिस हत्यारे तक पहुंचने के लिए डॉग स्क्वायड की मदद भी ले रही है। इसके अलावा घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका, कई पहलुओं पर जांच

मौके पर पहुंचे सदर SDPO राजेश यादव ने मीडिया को बताया कि शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। पुलिस को हत्या के पीछे इसी वजह का संदेह है। हालांकि, मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। राजेश यादव के अनुसार, पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी घर में किस रास्ते से दाखिल हुआ और वारदात के बाद किस रास्ते से बाहर निकला। इसके लिए CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *