सांसद चंद्रशेखर आजाद के घर की कुर्की का आदेश जारी, गाजियाबाद MP-MLA कोर्ट का फैसला

यूपी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। गाजियाबाद MP-MLA कोर्ट ने चंद्रशेखर आजाद के घर की कुर्की का आदेश जारी किया। सामने आई जानकारी के अनुसार,

सांसद चंद्रशेखर आजाद

अपनी भाषा में पढ़ें

यूपी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। गाजियाबाद MP-MLA कोर्ट ने चंद्रशेखर आजाद के घर की कुर्की का आदेश जारी किया। सामने आई जानकारी के अनुसार, कोर्ट ने चंद्रशेखर आजाद द्वारा 17 नवंबर को कोर्ट में पेश न होने के बाद यह आदेश किया है। आइए जानते हैं कि क्या है ये पूरा केस जिसमें सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ ये आदेश जारी किया गया है।

also read ; GTA 6 के अंदाज में PM मोदी ने दिखाई भारत के 13 साल के बदलाव की तस्वीर

सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट की ओर से ये कार्रवाई साल 2018 में गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र (वृंदावन गार्डन) में एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद और मारपीट से जुड़े मामले में की गई। शिकायतकर्ता धर्मेंद्र कुमार ने आरोप लगाया था कि समारोह के दौरान हथियारों को लेकर सवाल पूछने पर चंद्रशेखर आजाद और उनके समर्थकों ने उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट की थी और धमकी दी थी। इससे पहले भी अक्टूबर 2026 में इस मामले में गैर-जमानती वारंट और संपत्ति कुर्की करने की कार्रवाई की बात सामने आई थी। कोर्ट ने कहा है कि इस मामले की अगली सुनवाई 8 दिसंबर को होगी।

also read : पूर्व सांसद महावीर लाल विश्वकर्मा का 90 वर्ष की उम्र में निधन

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *