पूर्व सांसद महावीर लाल विश्वकर्मा का 90 वर्ष की उम्र में निधन

हजारीबाग: लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद और बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य महावीर लाल विश्वकर्मा का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया।उनके निधन पर हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते

अपनी भाषा में पढ़ें

हजारीबाग: लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद और बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य महावीर लाल विश्वकर्मा का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया।उनके निधन पर हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को व्यक्तिगत क्षति के साथ-साथ हजारीबाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

also read: बिहार STF की कार्रवाई, अंतरराष्ट्रीय सट्टेबाजी गिरोह के सरगना की पत्नी अशोकनगर से गिरफ्तार

सांसद मनीष जायसवाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि महावीर लाल विश्वकर्मा का निधन अत्यंत दुखद और मर्माहत करने वाला है। सादगी, ईमानदारी, शुचिता और निष्कलंक सार्वजनिक जीवन के प्रतीक रहे विश्वकर्मा जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र और समाजसेवा के प्रति समर्पित रहा। उनका सहज व्यक्तित्व और आदर्शपूर्ण जीवन सार्वजनिक जीवन में कार्य करने वाले लोगों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

उन्होंने कहा कि महावीर लाल विश्वकर्मा जैसे अनुभवी, सरल और संस्कारवान व्यक्तित्व का चले जाना हजारीबाग के सामाजिक व राजनीतिक जीवन में एक ऐसा शून्य छोड़ गया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

सांसद मनीष जायसवाल ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों और शुभचिंतकों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इसके अलावा कई अन्य नेताओं ने भी शोक संवेदना प्रकट की।

also read :चियांकी एयरपोर्ट का होगा विकास, सांसद विष्णु दयाल राम ने तेज की पहल

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *