पुलिस जांच के मुताबिक, गिरोह का नेटवर्क दुबई से संचालित होता है और ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए बाली एक्सचेंज समेत कई वेबसाइटों का इस्तेमाल किया जाता है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को जोड़कर ऑनलाइन सट्टेबाजी के जरिए करोड़ों रुपये का अवैध कारोबार कर रहा था।

पुलिस ने तकनीकी जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर गिरोह के नेटवर्क का पता लगाया और बुधवार को  रांची, पटना, कोलकाता, दिल्ली, गाजियाबाद और प्रयागराज में एक साथ छापेमारी की। इसी दौरान रांची के अशोकनगर से कथित सरगना संदीप कुमार गुप्ता की पत्नी को गिरफ्तार किया गया।

इस मामले में अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है। जबकि 37 संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका, सट्टेबाजी के जरिए जुटाई गई रकम और दुबई से संचालित नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि इस पूरे कारोबार में किन-किन लोगों की संलिप्तता थी और पैसों का लेन-देन किन माध्यमों से किया जा रहा था।

also read : झारखंड ACB की बड़ी कार्रवाई, सात साल पुराने मामले में इंजीनियर गिरफ्तार