13 साल का इंतजार खत्म, भारत में लॉन्च हुआ GTA 6, जानें खास बातें

नई दिल्ली : आखिरकार गेम खेलने वालों का 13 साल लंबा इंतजार खत्म हो गया है। रॉकस्टार गेम्स का बहुचर्चित वीडियो गेम Grand Theft Auto 6 (GTA 6) आज यानी 19 नवंबर को भारत समेत पूरी दुनिया में रिलीज हो गया। भारत में गेम आधी

GTA 6

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली : आखिरकार गेम खेलने वालों का 13 साल लंबा इंतजार खत्म हो गया है। रॉकस्टार गेम्स का बहुचर्चित वीडियो गेम Grand Theft Auto 6 (GTA 6) आज यानी 19 नवंबर को भारत समेत पूरी दुनिया में रिलीज हो गया। भारत में गेम आधी रात 12 बजे से ही खेलने के लिए उपलब्ध हो गया। कंपनी ने अपने तय शेड्यूल के हिसाब से अलग-अलग देशों में वहां के स्थानीय समय के मुताबिक रात 12 बजे इसे लॉन्च किया। न्यूजीलैंड उन देशों में शामिल रहा, जहां सबसे पहले गेमर्स को GTA 6 खेलने का मौका मिला। गेम के रिलीज होते ही लोगों में जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है। ब्रिटेन में तो कई गेमर्स ने सिर्फ इस गेम को खेलने के लिए ऑफिस से छुट्टी तक ले ली। कुछ लोगों ने तो छुट्टी मांगने के लिए बॉस को भेजे गए ईमेल में भी साफ-साफ GTA 6 का नाम लिख दिया।

Vice City की दुनिया में लौटेंगे गेमर्स

GTA 6 में गेमर्स को एक बार फिर मशहूर काल्पनिक शहर Vice City की दुनिया में जाने का मौका मिलेगा। इस बार कहानी के केंद्र में दो नए किरदार जेसन डुवाल (Jason Duval) और लूसिया कैमिनोस (Lucia Caminos) हैं। दोनों की कहानी अपराध की दुनिया और एक बड़ी साजिश के इर्द-गिर्द घूमती है। गेम में दिखाया गया काल्पनिक राज्य Leonida अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा से प्रेरित है। वहीं, Vice City को मियामी शहर के काल्पनिक रूप के तौर पर तैयार किया गया है।

फिलहाल PS5 और Xbox पर उपलब्ध, PC वर्जन का इंतजार

GTA 6 फिलहाल PlayStation 5 और Xbox Series X|S के लिए जारी किया गया है। गेम का PC वर्जन अभी लॉन्च नहीं हुआ है। कंपनी ने PC रिलीज की तारीख भी घोषित नहीं की है। ऐसे में कंप्यूटर पर गेम खेलने वालों को अभी इंतजार करना होगा। गेम को डाउनलोड करने के लिए भी अच्छी-खासी स्टोरेज की जरूरत होगी। रॉकस्टार गेम्स के मुताबिक, प्रीलोड फाइल के लिए डिवाइस के अनुसार 212GB तक खाली जगह की आवश्यकता हो सकती है।

GTA 6 के ट्रेलर ने भी बनाया था रिकॉर्ड

गेम लॉन्च होने से पहले ही इसके ट्रेलर ने दुनियाभर में खूब चर्चा बटोरी थी। GTA 6 के पहले ट्रेलर को YouTube पर रिलीज के शुरुआती 24 घंटे में 9.3 करोड़ से अधिक बार देखा गया था। ट्रेलर को मिले इस शानदार रिस्पॉन्स ने गेम को लेकर लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी थी।

Read More : कोडरमा में रेलवे ब्रिज के नीचे तीन दुकानों में लगी आग, 5 लाख का नुकसान

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *