रांची : झारखंड सरकार ने पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) एवं सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह को झारखंड भू-संपदा नियामक प्राधिकरण (झारेरा) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नलिन कुमार को प्राधिकरण का सदस्य बनाया गया है। इस संबंध में नगर विकास एवं आवास विभाग ने सोमवार को राज्यपाल के आदेश से अधिसूचना जारी कर दी।
Read More : RSS कार्यालय हमला: NIA जांच में आतंकी साजिश का खुलासा
सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, दोनों नियुक्तियां भू-संपदा (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 की धारा 20 और 22 के तहत की गई हैं। साथ ही झारखंड भू-संपदा (विनियमन एवं विकास) नियमावली, 2017 के नियम 19 के तहत गठित उच्च स्तरीय चयन समिति की अनुशंसा के आधार पर राज्य सरकार ने इन नामों को अंतिम मंजूरी दी है।
चयन समिति की अनुशंसा पर हुई नियुक्ति
अधिसूचना में कहा गया है कि उच्च स्तरीय चयन समिति की सिफारिश के बाद राज्य सरकार ने अजय कुमार सिंह को झारेरा का अध्यक्ष और नलिन कुमार को सदस्य नियुक्त करने का निर्णय लिया। दोनों की नियुक्ति संबंधित अधिनियम और नियमावली के प्रावधानों के तहत की गई है।
Read More : दूसरे समन के बाद पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव पहुंचे ED ऑफिस
रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता पर रहेगा फोकस
झारेरा राज्य में रियल एस्टेट परियोजनाओं के पंजीकरण, निगरानी, पारदर्शिता और खरीदारों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाला प्रमुख नियामक प्राधिकरण है। अजय कुमार सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद प्राधिकरण के कार्यों में तेजी आने तथा रियल एस्टेट क्षेत्र में जवाबदेही और पारदर्शिता को और मजबूत किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
Read More : झारखंड हाईकोर्ट ने शिव शंकर शर्मा की रिव्यू याचिका खारिज की, 50 हजार का जुर्माना बरकरार




