रांची में माँ जगद्धात्री पूजा का भव्य आयोजन, उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु

रांची : राजधानी रांची के महिलौंग स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण, बिरला नॉलेज सिटी में बुधवार को श्री श्री माँ जगद्धात्री पूजा का भव्य आयोजन किया गया। राज्यसभा सांसद, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के नेतृत्व में

माँ जगद्धात्री पूजा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची के महिलौंग स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण, बिरला नॉलेज सिटी में बुधवार को श्री श्री माँ जगद्धात्री पूजा का भव्य आयोजन किया गया। राज्यसभा सांसद, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के नेतृत्व में माँ जगद्धात्री पूजा समिति, महिलौंग ने इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया। पूजा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और परिवार, समाज व देश की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

Read More : रांची की 305 पंचायतों में पौधारोपण, आजीविका के लिए कई पहल

कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के अवसर पर माँ जगद्धात्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मंदिर परिसर में पूरे समय भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने माँ के चरणों में शीश नवाकर सुख, शांति और मंगलमय भविष्य की प्रार्थना की। इस दौरान भोग-प्रसाद वितरण भी किया गया।

डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया पूजा का महत्व

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने माँ जगद्धात्री की आराधना के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि माँ जगद्धात्री शक्ति, करुणा, धैर्य और लोककल्याण की प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में धार्मिक आयोजन हमारी समृद्ध आध्यात्मिक विरासत को जीवंत बनाए रखते हैं। ऐसे आयोजन समाज में एकता, सद्भाव, संस्कार और सामूहिक चेतना को मजबूत करने का काम करते हैं।

नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का माध्यम हैं परंपराएं

डॉ. वर्मा ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक परंपराएं समाज को एक सूत्र में पिरोती हैं। साथ ही नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली विरासत से जोड़ने का सशक्त माध्यम भी हैं। उन्होंने माँ जगद्धात्री से प्रार्थना करते हुए कहा कि झारखंड सहित पूरे देश में सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव का वातावरण बना रहे।

पूजा में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल

धार्मिक आयोजन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभय कांत प्रसाद, डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, दीपक प्रकाश, महामंत्री मनोज सिंह, मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, सह मीडिया प्रभारी अजय राय, प्रवक्ता आरती कुजूर, मृत्युंजय शर्मा और अशोक बड़ाईक शामिल हुए। इसके अलावा नगर अध्यक्ष वरुण साहू, ग्रामीण अध्यक्ष धीरज महतो, जेलेंद्र कुमार, शशिभूषण भगत और सुबोध सिंह गुड्डू समेत कई जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। आयोजन में मोर्चा और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *