चूना भट्‌ठा तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत, मचा कोहराम

रामगढ़: रामगढ़ स्थित चूना भट्ठा तालाब में बुधवार को नहाने के दौरान दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। दोनों छठ पर्व पर बिहार के औरंगाबाद से आए थे। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतकों की पहचान शिवम कुमार पासवान

तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत

अपनी भाषा में पढ़ें

रामगढ़:  रामगढ़ स्थित चूना भट्ठा तालाब में बुधवार को नहाने के दौरान दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। दोनों छठ पर्व पर बिहार के औरंगाबाद से आए थे। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

मृतकों की पहचान शिवम कुमार पासवान (13 वर्ष) और छोटू पासवान (15 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, दोनों अपने परिवार के साथ छठ मनाने रामगढ़ की सिरका कोलियरी आए हुए थे। उनके एक रिश्तेदार जीएम कार्यालय में निजी सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत हैं।

मृतक छोटू के पिता संजय पासवान ने बताया कि बुधवार को घर में पानी नहीं था। परिवार के लोग चूना भट्ठा तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान छोटू तालाब में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसका चचेरा भाई शिवम भी पानी में चला गया। दुर्भाग्यवश दोनों लड़के गहरे पानी में डूब गए।

घटना के बाद परिवार के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों किशोरों को तालाब से बाहर निकाला और आनन-फानन में रामगढ़ सदर अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर रामगढ़ पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

also read :चूना भट्‌ठा तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत, मचा कोहराम

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *