रांची: नेपाल से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जा रहा लगभग 33.97 लाख रुपये मूल्य का रिफाइंड तेल से लदा एक ट्रक चालक समेत रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है। चालक ने अंतिम बार ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक से फोन पर बातचीत के दौरान खुद के हजारीबाग में होने की जानकारी दी थी। इस बातचीत के बाद से उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है। घटना के बाद से न तो ट्रक का कोई सुराग मिल पा रहा है और न ही उस पर लदे 1,500 टिन रिफाइंड तेल की कोई जानकारी मिल सकी है।
नेपाल के विराटनगर से पुरुलिया के लिए रवाना हुआ था माल
फास्टैग रिकॉर्ड में कुल्हड़िया टोल प्लाजा की मिली लोकेशन
ट्रक के फास्टैग रिकॉर्ड से पता चला कि आठ नवंबर को वाहन भोजपुर जिले के कुल्हड़िया टोल प्लाजा से गुजरा था। इसके बाद उसकी कोई लोकेशन सामने नहीं आय। गायब ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर45जी8682 बताया गया है। माल भेजने वाली पार्टी श्री मंगल मूर्ति ट्रेडर्स और प्राप्त करने वाली पार्टी श्री श्याम ट्रेडर्स है.
भोजपुर एसपी से लगायी माल बरामदगी की गुहार
इस संबंध में अशोक कुमार ने भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और माल की बरामदगी की गुहार लगायी है। बिहिया थानाध्यक्ष विपिन बिहारी ने बताया कि एसपी के माध्यम से आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है और ट्रक व चालक की तलाश में पुलिस जुटी है।






