रूस : दक्षिणी रूस में मंगलवार रात एक बड़ा विमान हादसा हुआ। दक्षिण-पश्चिमी साइबेरिया के केमेरोवो ओब्लास्ट में An-12 सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 17 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, विमान 17 नवंबर को यागुनोवो गांव के पास एक स्थानीय हवाई अड्डे के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हुआ। कुज़बास के गवर्नर इल्या सेरेड्युक ने बताया कि हादसा स्थानीय समयानुसार रात करीब 9:30 बजे हुआ।
Read More : रांची बड़ा तालाब में मिला बुजुर्ग का शव, NDRF ने चलाया था सर्च ऑपरेशन
यागुनोवो गांव के पास हुआ हादसा
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन सेवाएं सक्रिय हो गईं। गवर्नर इल्या सेरेड्युक के मुताबिक, घटनास्थल पर एक इमरजेंसी रिस्पॉन्स सेंटर बनाया गया है। यहां चिकित्सा कर्मियों, पुलिस, आपातकालीन सेवाओं और नेशनल गार्ड के जवानों को तैनात किया गया है। राहत और बचाव से जुड़ी टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं।
रिहायशी इलाकों से दूर ले जाने की कोशिश
रूस के सरकारी टीवी चैनल ‘रेन टीवी’ की रिपोर्ट के अनुसार, विमान में आग लगने के बाद चालक दल ने आखिरी समय तक उसे रिहायशी इलाकों से दूर ले जाने की कोशिश की। हालांकि, विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी 17 लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद इलाके में आपातकालीन व्यवस्था लागू कर दी गई।






