जमशेदपुर में गंगा नारायण की प्रतिमा की मांग, भूमिज समाज का धरना

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में टाटा स्टील के पांच दिवसीय ‘संवाद’ कार्यक्रम के बीच मंगलवार को भूमिज समाज ने अपनी मांग को लेकर धरना दिया। सोनारी स्थित ट्राइबल कल्चर सोसायटी परिसर के बाहर समाज के लोगों ने शहीद गंगा नारायण की प्रतिमा स्थापित

नारायण

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में टाटा स्टील के पांच दिवसीय ‘संवाद’ कार्यक्रम के बीच मंगलवार को भूमिज समाज ने अपनी मांग को लेकर धरना दिया। सोनारी स्थित ट्राइबल कल्चर सोसायटी परिसर के बाहर समाज के लोगों ने शहीद गंगा नारायण की प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि आठ दिनों के भीतर उनकी मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। धरने में शामिल राधेश्याम सिंह भूमिज ने कहा कि ट्राइबल कल्चर सोसायटी परिसर में आदिवासी समाज के विभिन्न शहीदों और महापुरुषों की विरासत को स्थान दिया गया है। ऐसे में भूमिज समुदाय के महानायक शहीद गंगा नारायण की प्रतिमा भी यहां स्थापित होनी चाहिए।

Read More : रांची में गुरु नानक देव जी की 557वीं जयंती पर निकली प्रभात फेरी

पहले भी टाटा स्टील प्रबंधन को सौंपा गया ज्ञापन

धरना दे रहे भूमिज समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर पहले भी टाटा स्टील प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। इसके बावजूद अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि ट्राइबल कल्चर सोसायटी आदिवासी इतिहास, संस्कृति और परंपराओं को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण मंच है। यहां आने वाले लोगों को विभिन्न आदिवासी समुदायों के इतिहास और उनके संघर्षों की जानकारी मिलती है।

शहीद गंगा नारायण के योगदान को सम्मान देने की मांग

भूमिज समाज के लोगों ने कहा कि शहीद गंगा नारायण ने आदिवासी समाज के अधिकार और सम्मान के लिए संघर्ष किया था। ऐसे में ट्राइबल कल्चर सोसायटी परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित होने से भूमिज समाज के इतिहास और बलिदान को उचित पहचान मिलेगी। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, परिसर में शहीद गंगा नारायण की प्रतिमा को स्थान मिलना पूरे भूमिज समाज के लिए सम्मान की बात होगी।

आठ दिनों का अल्टीमेटम, टाटा स्टील गेट जाम करने की चेतावनी

धरना दे रहे समाज के प्रतिनिधियों ने टाटा स्टील प्रबंधन को आठ दिनों का समय दिया है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय के भीतर मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर टाटा स्टील के गेट पर जाम लगाया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *