पटना : बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार सोमवार को अचानक पटना स्थित जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनसुनवाई को लेकर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उनके इस औचक दौरे को संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा और पार्टी को अधिक सक्रिय बनाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।
Read More : सीआईडी ने बनाया लापता लोगों को लेकर एक्शन प्लान
जदयू कार्यालय पहुंचने के बाद नीतीश कुमार ने सबसे पहले कार्यालय परिसर का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां चल रहे जनसुनवाई कार्यक्रम की व्यवस्था भी देखी और संबंधित पदाधिकारियों से जानकारी ली।
जनसुनवाई व्यवस्था पर दिए निर्देश
निरीक्षण के समय मंत्री श्रवण कुमार जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान नीतीश कुमार ने वहां मौजूद पदाधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई पूरी गंभीरता और व्यवस्थित तरीके से होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “ठीक से कीजिए।” इस मौके पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी मौजूद रहे। नीतीश कुमार ने उन्हें पार्टी कार्यालय की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय आने वाले कार्यकर्ताओं और आम लोगों की समस्याओं की नियमित सुनवाई होनी चाहिए तथा हर स्तर पर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
Read More : रोजमार्टा कंपनी पर राज्य सरकार मेहरबान क्यों : बाबूलाल मरांडी
श्रवण कुमार ने कही ये बातें
मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार समय-समय पर पार्टी कार्यालय पहुंचकर गतिविधियों की समीक्षा करते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री यह सुनिश्चित करते हैं कि उनके निर्देशों का सही तरीके से पालन हो रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यालय आने वाले कार्यकर्ताओं और आम लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है।
बांकीपुर उपचुनाव और एनकाउंटर मामले पर प्रतिक्रिया
श्रवण कुमार ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर दावा किया कि एनडीए बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 का विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा गया था, जिसमें एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिला। भाजपा और जदयू के बीच बेहतर तालमेल है और विपक्षी गठबंधन से एनडीए को कोई नुकसान नहीं होगा। अंतिम फैसला जनता करेगी।
Read More : जमशेदपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 43 पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर, थानों को मिला अतिरिक्त बल
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में श्रवण कुमार ने कहा कि जांच पूरी होने तक धैर्य रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है और जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।




