हिमांशु सिंह हत्याकांड : भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार, झारखंड पुलिस को सौंपा गया

राजस्थान के सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड के जमशेदपुर में करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी और भाजपा नेता नीरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
नीरज सिंह

सीकर : राजस्थान के सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड के जमशेदपुर में करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी और भाजपा नेता नीरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन खाटूश्यामजी में मिलने के बाद झारखंड और राजस्थान पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर उसे हिरासत में लिया।

Read More : राहुल दुबे गैंग से जुड़ा शिवराज राम रामगढ़ मुठभेड़ में घायल, 4 पिस्टल और 80 कारतूस बरामद

खाटूश्यामजी थाना अधिकारी पवन चौबे ने बताया कि झारखंड पुलिस ने सूचना दी थी कि हत्या का मुख्य आरोपी नीरज सिंह क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही खाटूश्यामजी थाना पुलिस ने तलाश अभियान शुरू किया और आरोपी की संभावित लोकेशन पर लगातार निगरानी रखी।

होटल से दबोचा गया आरोपी

पुलिस के अनुसार, हेड कांस्टेबल बनवारी लाल और कांस्टेबल राजेंद्र गढ़वाल ने करीब दो घंटे तक क्षेत्र में तलाश अभियान चलाया। इसके बाद पुलिस टीम मंडा रोड स्थित एक होटल पहुंची, जहां से नीरज सिंह को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (डी) बार के मालिक नीरज सिंह के रूप में हुई है।

Read More : झारखंड में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, रांची समेत 8 जिलों में IMD की चेतावनी

झारखंड पुलिस को सौंपा गया

हिरासत में लेने के बाद खाटूश्यामजी पुलिस ने इसकी सूचना झारखंड पुलिस को दी। इसके बाद झारखंड पुलिस की टीम खाटूश्यामजी पहुंची और सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद आरोपी को अपने साथ जमशेदपुर ले गई। अब झारखंड पुलिस नीरज सिंह से पूछताछ करेगी और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *