झुमरीतिलैया (कोडरमा): झुमरीतिलैया के धार्मिक इतिहास में पहली बार 51 बच्चों का उपनयन जैन संस्कार एवं अमृत स्नान का भव्य धार्मिक आयोजन परम पूज्य जैन संत मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज ओर मुनि श्री 108 कौशल्य सागर जी मुनीराज ससंघ के पावन सानिध्य में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में 25 बालकों एवं 26 बालिकाओं सहित कुल 51 बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
also read :स्कूल बस का ब्रेक फेल, दीवार से टकराकर हवा में लटकी; 27 बच्चे थे सवार
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह बड़े जैन मंदिर से सभी बच्चों का मुंडन संस्कार किया गया इसके पश्चात बड़े मंदिर जी से भव्य जुलूस प्रारंभ हुआ जिसमे परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज ससंघ के साथ सभी बच्चे धार्मिक उत्साह के साथ शामिल हुए। जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नया जैन मंदिर पहुंचा। इस दौरान धर्म के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
नए जैन मंदिर में बच्चों के द्वारा देवाधिदेव 1008 भगवान महावीर स्वामी की भव्य प्रतिमा का विधि-विधानपूर्वक अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। इसके पश्चात कार्यक्रम स्थल पर जैन संस्कार विधि के अनुसार सभी बच्चे धोती दुपट्टा ओर बालिका साड़ी पहन कर कार्यक्रम में शामिल हुई ।उसके बाद धार्मिक परंपराओं के अनुरूप बच्चों का उपनयन जैन संस्कार एवं अमृत स्नान कराया गया।
यह पूरा धार्मिक आयोजन श्री दिगम्बर जैन समाज एवं विरागोदय वर्षायोग कमेटी के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विशेष सहयोग मुंबई से आए दिनेश, रचना जैन सेठी का रहा, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जैन धर्म मे 8 वर्ष पूर्ण होने के बाद ही भगवान का स्पर्श ओर अभिषेक कर सकता है: मुनि श्री
मुनि श्री सुयश सागर जी मुनीराज के पावन सानिध्य एवं प्रेरणा से बच्चों को धर्म, संयम, सदाचार, अनुशासन एवं संस्कारों के महत्व से अवगत कराया गया।मुनि श्री ने कहा कि जैन धर्म मे 8 वर्ष पूर्ण होने के बाद ही भगवान का स्पर्श ओर अभिषेक कर सकता है इस लिए सभी बच्चों का संस्कार और अष्ठ मूलगुणों का पालन कर अपने जीवन को धर्म मार्ग पर लगाने की विधि बताई।साथ ही आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को जैन धर्म की गौरवशाली परंपराओं से जोड़ना तथा बचपन से ही उनमें धार्मिक चेतना और नैतिक मूल्यों का विकास करना रहा।
झुमरीतिलैया में पहली बार इतने बड़े स्तर पर आयोजित इस संस्कार समारोह को लेकर जैन समाज में विशेष उत्साह देखने को मिला। 51 बच्चों की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि आज भी नई पीढ़ी को धर्म एवं संस्कारों से जोड़ने के प्रति समाज सजग और समर्पित है।सभी कार्यक्रम स्थानीय पंडित अभिषेक जैन शास्त्री के द्वारा किया गया।उक्त जानकारी कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा,नविन जैन ने दी।
also read :झारखंड पवेलियन का सीएम हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन, दिखेगी राज्य की कला और संस्कृति की झलक






