पलामू में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

पलामू: झारखंड के पलामू जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना नावा बाजार थाना क्षेत्र के औरंगाबाद-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग (NH-98) पर कंडा स्थित पलामू

युवक की मौत

अपनी भाषा में पढ़ें

पलामू: झारखंड के पलामू जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना नावा बाजार थाना क्षेत्र के औरंगाबाद-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग (NH-98) पर कंडा स्थित पलामू लाइन होटल के समीप हुई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे बाइक पर सवार तीन युवक कंडा के पास एनएच पर बने ब्रेकर के समीप धीमी गति से आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात बड़े वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया।

एक मृतक की हुई पहचान, दूसरे की शिनाख्त जारी

हादसे में जान गंवाने वाले एक युवक की पहचान 30 वर्षीय छोटू कुमार, पिता प्रदीप कुमार भुइयां, निवासी ग्राम तुकबेरा के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे मृतक की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक का अस्पताल में इलाज जारी है।

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही नावा बाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। एक मृतक की पहचान कर ली गई है, जबकि दूसरे की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

also read :जेल पार्क में मनेगी भगवान बिरसा मुंडा जयंती, 51 दीपों से होगी आरती, निकाली जाएगी पदयात्रा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *