रांची: सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची दुषकर्म का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में आज शनिवार, 14 नवंबर को पीड़िता का बयान न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में दर्ज किया गय जहां BNSS की धारा 183 के तहत बयान की रिकॉर्डिंग की गई।
इससे पहले 13 नवंबर को विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ विधानसभा थाना में पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उसी दिन देर शाम पीड़िता की मेडिकल जांच भी कराई गई थी।
वहीं विधायक भूषण बाड़ा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है। उनका कहना है कि उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से साजिश के तहत यह मामला सामने लाया गया है।
also read : चॉकलेट दिलाने के बहाने बच्ची के साथ गलत हरकत करने का आरोप, शिकायत दर्ज






