छठ महापर्व को लेकर कांके डैम पर तैयारियां अंतिम चरण में

रांची: राजधानी में लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर उत्साह का माहौल है. नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। इस पावन पर्व के दूसरे दिन आज खरना मनाया जा रहा है। वहीं घाटों की साफ-सफाई का काम भी युद्धस्तर

कांके डैम पर तैयारियां

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राजधानी में  लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर उत्साह का माहौल है. नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। इस पावन पर्व के दूसरे दिन आज खरना मनाया जा रहा है। वहीं घाटों की साफ-सफाई का काम भी युद्धस्तर पर चल रहा है।

रांची के कांके डैम स्थित छठ घाट पर भी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जहां  प्रशासन, नगर निगम, और  स्थानीय लोगों के सहयोग से घाटों की साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है।  वहीं, स्थानीय लोग अपने स्तर से भी घाटों का निर्माण कर रहे हैं और उन पर अपने नाम लिखकर जगह सुरक्षित कर रहे हैं, ताकि अर्घ्य के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

हर साल की तरह इस बार भी छठ महापर्व को देखते हुए कांके डैम के घाटों की विशेष साफ-सफाई कराई गई है। छठ व्रतियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बैरिकेडिंग की गई है। इसके अलावा व्रतियों के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था भी की गई है।

नगर निगम के सहयोग से डैम से जलकुंभी हटाई गई है और पानी में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया है, ताकि घाटों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया जा सके और छठ व्रतियों को पूजा के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो।

आसपास के क्षेत्रों से लोग कांके डैम छठ घाट पहुंचकर साफ-सफाई और घाट निर्माण में जुटे हैं. कई परिवार अपने लिए अलग-अलग घाट तैयार कर रहे हैं और उन पर अपना नाम लिख रहे हैं, ताकि पूजा के समय घाट को लेकर किसी तरह की परेशानी न हो।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *