दीपिका पांडेय सिंह की पहल से गांवों को मिलेगी सड़क कनेक्टिविटी, जानें योजना

रांची : झारखंड के ग्रामीण इलाकों में सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए VB-G RAM G योजना के तहत 12,500 किलोमीटर जीएसबी (ग्रेन्युलर सब-बेस) सड़कों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की

सड़क कनेक्टिविटी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड के ग्रामीण इलाकों में सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए VB-G RAM G योजना के तहत 12,500 किलोमीटर जीएसबी (ग्रेन्युलर सब-बेस) सड़कों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पहल पर राज्य के सभी 24 जिलों में सड़क निर्माण की योजना बनाई गई है। इसमें उन ग्रामीण बसावटों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो अब तक मुख्य सड़क मार्ग से नहीं जुड़ पाई हैं या प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत स्वीकृत नहीं हैं।

Read More : रांची में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, कांग्रेस विधायक पर FIR दर्ज

इस योजना का मुख्य उद्देश्य सड़क संपर्क से वंचित गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना और उन्हें मौजूदा सड़क नेटवर्क से जोड़ना है। इससे ग्रामीणों को आवागमन के साथ बाजार, रोजगार और जरूरी सेवाओं तक पहुंचने में सुविधा होगी।

24 जिलों में 12,500 किलोमीटर सड़क निर्माण का लक्ष्य

VB-G RAM G के तहत झारखंड के सभी 24 जिलों में कुल 12,500 किलोमीटर जीएसबी सड़कों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। जिलेवार लक्ष्य निर्धारित कर ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क का विस्तार करने की योजना बनाई गई है। जिलों के लिए निर्धारित सड़क निर्माण का लक्ष्य इस प्रकार है :

जिलासड़क निर्माण का लक्ष्य
पूर्वी सिंहभूम1,400 किलोमीटर
पलामू1,100 किलोमीटर
गढ़वा1,000 किलोमीटर
चतरा850 किलोमीटर
लातेहार800 किलोमीटर
पश्चिमी सिंहभूम750 किलोमीटर
हजारीबाग700 किलोमीटर
बोकारो600 किलोमीटर
गोड्डा600 किलोमीटर
लोहरदगा500 किलोमीटर
सिमडेगा500 किलोमीटर
देवघर400 किलोमीटर
खूंटी400 किलोमीटर
जामताड़ा400 किलोमीटर
सरायकेला-खरसावां400 किलोमीटर
गुमला350 किलोमीटर
गिरिडीह350 किलोमीटर
रांची300 किलोमीटर
पाकुड़300 किलोमीटर
दुमका200 किलोमीटर
धनबाद200 किलोमीटर
साहेबगंज150 किलोमीटर
कोडरमा150 किलोमीटर
रामगढ़100 किलोमीटर

किसानों और ग्रामीण परिवारों को मिलेगा लाभ

योजना के तहत बनने वाली जीएसबी सड़कें ग्रामीण इलाकों को मौजूदा सड़क नेटवर्क से जोड़ेंगी। इससे किसानों को अपनी उपज, सब्जियां, फल, लघु वनोपज और दूसरे उत्पाद बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी। सड़क संपर्क बेहतर होने से आवागमन का समय और परिवहन लागत कम होगी। इसके साथ ही ग्रामीण परिवारों को रोजगार और आजीविका के नए अवसर मिलने का रास्ता भी आसान होगा।

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने अधिकारियों को दिए निर्देश

ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि गांवों को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि VB-G RAM G के तहत 12,500 किलोमीटर जीएसबी सड़कों का लक्ष्य उन गांवों तक विकास की पहुंच बढ़ाने का महत्वपूर्ण प्रयास है, जो अब तक बेहतर सड़क संपर्क से वंचित हैं। मंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कों का निर्माण इस तरह होना चाहिए कि वे टिकाऊ रहें और ग्रामीणों को लंबे समय तक उनका लाभ मिल सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *