असम में काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, 15 से ज्यादा की मौत

असम : असम के काजीरंगा नेशनल पार्क के पास आज यानी शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोहोरा रेंज में NH-715 पर हाथीकुली टी एस्टेट के पास रंगाजन इलाके में एक मिनी बस और कंटेनर ट्रक की सीधी भिड़ंत हो गई। दोनों गाड़ियों के

काजीरंगा
हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़।

अपनी भाषा में पढ़ें

असम : असम के काजीरंगा नेशनल पार्क के पास आज यानी शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोहोरा रेंज में NH-715 पर हाथीकुली टी एस्टेट के पास रंगाजन इलाके में एक मिनी बस और कंटेनर ट्रक की सीधी भिड़ंत हो गई। दोनों गाड़ियों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में 15 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। पुलिस के मुताबिक, मिनी बस में कितने यात्री सवार थे, इसकी सही जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। वहीं, मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

कहां और कैसे हुआ हादसा?

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि हादसा कोहोरा रेंज में NH-715 पर हुआ। रंगाजन इलाके में हाथीकुली टी एस्टेट के पास यात्रियों से भरी मिनी बस सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक से टकरा गई। गोलाघाट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्ननिल डेका ने पीटीआई को बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हुई है। पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं और बस से शवों को बाहर निकालने का काम जारी है। स्वप्ननिल डेका ने कहा कि शवों को निकालने के दौरान मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। बस में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी सही जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

हादसे की जानकारी मिलते ही असम के पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री अतुल बोरा घटनास्थल पर पहुंचे। वह इसी इलाके के विधायक भी हैं। उन्होंने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों की निगरानी की। हादसे में घायल लोगों को कोहोरा मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल ज्यादातर लोगों को बेहतर इलाज के लिए जोरहाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर किया गया।

तेज रफ्तार को हादसे की वजह मान रही पुलिस

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मिनी बस काफी तेज रफ्तार से चल रही थी। वह काजीरंगा नेशनल पार्क के पास लगाए गए गति संबंधी प्रतिबंधों का भी उल्लंघन कर रही थी। अधिकारी ने बताया कि शुरुआती तौर पर पुलिस का मानना है कि मिनी बस के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था। इसके बाद बस सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक से टकरा गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.