रांची: झारखंड सरकार ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव द्वारा अवैध तरीके से कब्जा किये गये जमीन के वापस लेने का फैसला किया है। उपायुक्त ने खास महाल की इस जमीन का लीज नवीकरण के बदल इसे वापस लेने का फैसला किया था। प्रमंडलीय आयुक्त की समहति के बाद इसे सरकार के पास भेजा गया था. भू-राजस्व मंत्री ने इसे स्वीकार कर लिया है।
जमीन को वापस लेने पर विभागीय मंत्री की सहमति के बाद विभाग ने हजारीबाग उपायुक्त को इससे संबंधित आदेश भेजा है। इसमें कहा गया कि मौजा कैंटोनमेंट, थाना 157 के प्लॉट नंबर 302, प्लाट नंबर 872/1235, 873/1336, 893/1337, कुल रकबा 50 डिसमिल जमीन वापस लेने का उल्लेख किया गया है। पत्र में कहा गया है कि इस जमीन के लिए निर्धारित लीज शर्तों का उल्लंघन करने की वजह से लीज पुनर्ग्रहण के प्रस्ताव पर माननीय विभागीय मंत्री का अनुमोदन प्राप्त है। पत्र में इसके वापस लेने की कार्रवाई पूरा कर विभाग को सूचना देने का निर्देश दिया गया है।






