भाजपा ने ही झारखंड के शहीदों को दिया सम्मान : नीलकंठ सिंह मुंडा

इस मौके पर पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि देश की आजादी के 79 साल बाद भी लंबे समय तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों ने झारखंड के वीर शहीदों को उचित सम्मान नहीं दिया। भगवान बिरसा मुंडा, सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव, तिलका मांझी और गया मुंडा जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों ने जल, जंगल, जमीन, अपने हक-अधिकार और आजादी के लिए संघर्ष किया।  लेकिन कांग्रेस की सरकारों ने उन्हें वह सम्मान नहीं दिया जिसके वे हकदार थे। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद जनजातीय समाज के महापुरुषों और शहीदों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान देने की पहल हुई। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर भाजपा देशभर में कार्यक्रम आयोजित कर जनजातीय वीरों के संघर्ष और बलिदान को याद कर रही है।

also read : नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, घाटों पर तैयारी तेज