जनजातीय गौरव दिवस : जुएल ओराम को कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता

नई दिल्ली/गुमला : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम से मुलाकात कर उन्हें जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। यह कार्यक्रम 23 नवंबर 2026 को झारखंड

जुएल ओराम

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली/गुमला : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम से मुलाकात कर उन्हें जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। यह कार्यक्रम 23 नवंबर 2026 को झारखंड के गुमला जिले के घाघरा प्रखंड स्थित एसएस प्लस-2 उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित होगा। डॉ. आशा लकड़ा ने मंत्री को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

Read More : जनजातीय गौरव दिवस पर अर्जुन मुंडा बोले- आदिवासी समाज की हुई उपेक्षा

नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

डॉ. आशा लकड़ा ने नई दिल्ली में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी और उन्हें औपचारिक रूप से आमंत्रित किया।

जनजातीय संस्कृति और विरासत को मिलेगा मंच

डॉ. आशा लकड़ा ने मंत्री को बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं, संस्कृति, विरासत और महापुरुषों के योगदान को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से जनजातीय समाज के अधिकारों, सम्मान और सर्वांगीण विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। 23 नवंबर को गुमला जिले के घाघरा प्रखंड में होने वाले इस आयोजन में जनजातीय समाज की ऐतिहासिक विरासत और योगदान को प्रमुखता से सामने लाने की योजना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *