रांची: चक्रधरपुर मंडल के धुतरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण हटिया-झारसुगुड़ा मेमू एक्सप्रेस का परिचालन निर्धारित तिथियों पर रद्द रहेगा। इस दौरान हटिया और झारसुगुड़ा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
also read : रांची के छठ घाटों का DC ने किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश
ट्रेन संख्या 18175 हटिया से झारसुगुड़ा के लिए 14, 16 और 18 नवंबर तथा 20 से 25 नवंबर तक रद्द रहेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 18176 झारसुगुड़ा से हटिया के लिए 14, 16 और 18 नवंबर तथा 20 से 26 नवंबर तक नहीं चलेगी।
also read : स्वच्छ शहरों की नई सूची जारी, नवी मुंबई पहले और सूरत दूसरे नंबर पर



